Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नये साल पर लॉन्च होने को तैयार हैं लंबी रेंज वाले ये बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स… जानें कितनी हैं कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsटेक्नोलॉजी

नये साल पर लॉन्च होने को तैयार हैं लंबी रेंज वाले ये बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स… जानें कितनी हैं कीमत

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/24 at 2:10 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

साल 2020 अब खत्म होने वाला है और ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नये प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए नये साल का इंतजार कर रही हैं। आपको बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है जिसे देखते हुए दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियां इन पर लगातार फोकस कर रही हैं। कई दिग्गज दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियां नये साल पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें से कुछ स्कूटर्स को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया जा चुका है और अब ये लॉन्चिंग को तैयार हैं। आज इस खबर में हम आपको साल 2021 में लॉन्च होने वाले अपकमिंग स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहतरीन खासियतों से लैस हैं।

Ola Electric Scooter: ऐप बेस्ड टैक्सी प्रोवाइडर कंपनी ओला (Ola) जल्द ही भारत में Ola Electric Scooter लॉन्च कर सकती है। जानकारी के अनुसार कंपनी जनवरी 2021 में अनवील कर सकती है जिसके कुछ समय बाद भारत में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से 240 किमी की रेंज हासिल की जा सकती है। कुछ समय पहले इस स्कूटर की कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। आपको बता दें कि भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट को ध्यान में रखते हुए कंपनी जल्द से जल्द अपने स्कूटर को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में इस ई-स्कूटर की कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

- Advertisement -
Ad image

Vespa Electric Scooter: भारत में बेहद ही पॉपुलर Vespa स्कूटर के इलेक्ट्रिक अवतार को साल फरवरी 2021 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पियाजियो इंडिया इस स्कूटर पर लगातार काम कर रही है। आपको बता दें कि यूरोपीय मार्केट में ये स्कूटर पहले से ही मौजूद है। इस स्कूटर में 4KW ब्रशलेस डीसी इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। जो 200 एनएम से अधिक का टॉर्क देता है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर अधिकतम 100 किमी की रेंज प्रदान करता है और इसे चार घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इस स्कूटर में कंपनी 4.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल और ब्लूटूथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी ऑफर कर सकती है। इस स्कूटर की कीमत 90,000 रुपये से शुरू हो सकती है।

- Advertisement -

Okinawa Cruiser: इस स्कूटर को फरवरी तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पावर और स्पेशिफिकेशन के मामले में Okinawa Cruiser में 3kW की ब्रशलैस मोटर है, जिसे पावर देने के लिए 4kW लिथियम आयन बैटरी दी गई है। Okinawa Cruiser 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो Okinawa Cruiser Scooter की बैटरी को 2-3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

- Advertisement -

Hero Electric Scooter AE-29: इस स्कूटर को हीरो इलेक्ट्रिक ने Auto Expo 2020 में पेश किया था। Hero Electric Scooter AE-29 में 1000W की मोटर दी गई है, जिसे पावर देने के लिए लाइटवेट पोर्टेबल लिथियम-आयन 48V/3.5 kWh की बैटरी दी गई है। Hero Electric Scooter AE-29 55 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। Hero Electric Scooter AE-29 की बैटरी को 4 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। इस स्कूटर की कीमत 85,000 रुपये से शुरू हो सकती है।

TAGGED: इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, ऑटोमोबाइल कंपनियां, ग्रैंड न्यूज़, दुपहिया वाहन, लंबी रेंज, लॉन्च
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SAD NEWS : पूर्व विश्व सुंदरी को… बस ने मारी ठोकर… 6 दिनों तक जिंदगी से संघर्ष के बाद… मौत
Next Article मुंबई सिविल कोर्ट में खारिज हुई कंगना रनौत की याचिका, अब घर बचाने HC जाएंगी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?