Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : फिर लाॅक डाउन पर प्रधानमंत्री का… सामने आया बड़ा बयान… नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona CasesGrand NewsNATIONALलॉकडाउन..विश्व

BREAKING : फिर लाॅक डाउन पर प्रधानमंत्री का… सामने आया बड़ा बयान… नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

Desk
Last updated: 2020/12/25 at 1:43 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने ना केवल यूनाईटेड किंगडम को, बल्कि पूरे विश्व को चिंताग्रस्त कर दिया है। जिस तेजी से यह लोगों को प्रभावित कर रहा है, उसके खतरे को भांपते हुए विश्वभर में एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसकी आंच से पूरा विश्व झूलस सकता है, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता, लिहाजा पहली सतर्कता बरतते हुए यूके से आने वाले विमानों को प्रतिबंधित किया गया है।

इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में लॉकडाउन की संभावना से साफ तौर पर इनकार कर दिया है। जॉनसन के मुताबिक, हालात पर जल्द काबू करने की कोशिशें जारी हैं। ब्रिटेन में गुरुवार को एक ही दिन में मरने वालों का आंकड़ा 574 बढ़ गया। इसके पहले यानी बुधवार को 744 संक्रमितों की मौत हुई थी। देश में अब तक कुल मिलाकर 69,625 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कुल मामलों में भी 39 हजार से ज्यादा वृद्धि देखी गई। सरकार की दिक्कत तब और बढ़ गई जब देश में एक हफ्ते में दो नए कोविड-19 वेरिएंट देखने मिले। इन पर वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

देश में वैक्सीनेशन ड्राइव भी तेजी से चलाई जा रही है। अब तक 6 लाख लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। ब्रिटेन ने यूरोप में फाइजर-बायोएनटेक को सबसे पहले मंजूरी दी थी। यहां इस महीने के शुरू में वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। सरकार का कहना है कि बहुत जल्द देश के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में वैक्सीनेशन प्रॉसेस पूरा किया जाएगा।

- Advertisement -

क्रिसमस पर खतरा ज्यादा

- Advertisement -

यूरोपीय देश क्रिसमस पर भी सहमे नजर आ रहे हैं। ज्यादातर देशों ने प्रतिबंधों में किसी तरह की ढील नहीं दी। इटली और जर्मनी में तो लॉकडाउन रहेगा, लेकिन फ्रांस ने काफी हद तक हालात संभाले। लिहाजा, यहां के बड़े शहरों में सख्त नियमों के साथ दुकानें खोलने की मंजूरी दी गई है। अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ छुट्टियां मनाने अपने आलीशान रिजॉर्ट चले गए हैं। इसकी आलोचना हो रही है क्योंकि अमेरिका में संक्रमण पर काबू पाने की कोशिशें कामयाब नहीं हो पाईं हैं। ज्यादातर देशों की सरकारों ने चेतावनी जारी की है। इनका कहना है कि क्रिसमस पर लोग एक जगह न जुटें। इसकी वजह से संक्रमण ज्यादा तेजी से फैल सकता है और हालात फिर बेकाबू हो सकते हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अपनी आपबीती सुनाने थाने पहुंची युवती… तो मदद की बजाय… रक्षक बन गया भक्षक
Next Article प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हेतु… शिक्षकों की सूची जारी… जानिए कैसे करना है चेक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BOB Personal Loan : मात्र 5 मिनट में मिलेगा 50 हजार से 5 लाख का तक का लोन, बस आधार कार्ड की जरूरत, जानिए पूरी डिटेल्स 
देश June 7, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं?" वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं? वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
Grand News Video June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?