Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: AMAZING : 21 साल की युवती, देश की सबसे युवा मेयर, जानें- इनके बारे में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

AMAZING : 21 साल की युवती, देश की सबसे युवा मेयर, जानें- इनके बारे में

GrandNews
Last updated: 2020/12/25 at 10:07 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

तिरुअनंतपुरम।  केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में 21 साल की छात्रा आर्या राजेंद्रन देश की सबसे युवा महापौर होंगी। माकपा की जिला तथा प्रदेश कमेटी ने उनकी उम्मीदवारी की मंजूरी दी है। बीएससी गणित की छात्रा आर्या शहर के मुदवनमुगल से पहली बार पार्षद चुनी गई हैं। पार्टी ने मेयर पद के लिए उनका नाम आगे बढ़ाते हुए उम्मीद जताई है कि और भी शिक्षित महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आएंगी। पार्टी ने 100 सदस्यीय निगम में 51 सीटें जीती हैं। जबकि 35 सीटों के साथ भाजपा मुख्य विपक्षी दल है और कांग्रेस नीत यूडीएफ को महज 10 सीटें ही हासिल हुई हैं। चार निर्दलीय भी निर्वाचित हुए हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

अपने चयन पर आर्या ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह पार्टी का फैसला है और मैं इससे बंधी हुई हूं। चुनाव में लोगों ने मुझे एक छात्रा होने के नाते तरजीह दी। लोग चाहते थे कि उनका प्रतिनिधि शिक्षित होना चाहिए। मैं अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए मेयर के दायित्वों का भी निर्वाह करती रहूंगी।

- Advertisement -

कौन हैं आर्या राजेंद्रन

- Advertisement -

आर्या केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के ऑल सेंट्स कॉलेज में पढ़ती हैं। वे बीएससी मैथेमैटिक्स की दूसरे वर्ष की छात्रा हैं। वह कम उम्र से ही राजनीति में काफी सक्रिय रहीं हैं। फिलहाल वे स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य समिति की सदस्य हैं। साथ ही वे बालसंगम की केरल अध्यक्ष भी हैं। बालसंगम सीपीएम की बच्चों की विंग है। चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि अगर वे चुनाव जीतती हैं, तो पहले से जारी विकास कार्यों के बजाए निचले प्राथमिक स्कूलों को बेहतर बनाने पर काम करेंगी।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे खुशी से पार्टी की तरफ से मिली भूमिका को निभाएंगी। आर्या ने उम्मीद जताई है कि उनकी पढ़ाई और राजनीतिक काम साथ-साथ चलते रहेंगे। हाल ही में पूरे हुए चुनाव में आर्या सबसे युवा उम्मीदवार थीं। इस चुनाव में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 6 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में से 5 पर जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं एलडीएफ ने जिला पंचायत चुनाव में भी बड़ी सफलता दर्ज की थी।

TAGGED: #आर्या राजेंद्रन, #छत्तीसगढ़, #तिरुअंतपुरम, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कोरोना संक्रमित… मचा हड़कंप… कई बड़े नेताओं को होना होगा क्वारंटाइन…
Next Article CORONA BREAKING : प्रदेश में मिले 853 नये कोरोना केस… जानिए किस जिले में मिले कितने कोरोना मरीज़…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG CRIME NEWS : जमीन विवाद में युवक की हत्या, सौतेला बाप, मां और भाई समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 3, 2025
CG NEWS : बिर्रा में सड़क सुरक्षा जागरूकता राहवीर योजना का आयोजन, सड़क दुर्घटना में पीड़ित की जान बचाने वाले को सरकार देगी 25 हजार
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 3, 2025
UPI ट्रांजैक्शनों में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 के आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान
देश June 3, 2025
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?