Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : जमींदोज किया जाएगा… ऐतिहासिक सागौन बंगला… सरकार की हरी झंडी… का है इंतजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

BREAKING : जमींदोज किया जाएगा… ऐतिहासिक सागौन बंगला… सरकार की हरी झंडी… का है इंतजार

Desk
Last updated: 2020/12/27 at 4:04 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। राजधानी के ऐतिहासिक बंगलों में से एक सागौन बंगला जल्द ही जमींदोज कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसका मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। यहां पर व्यावसायिक परिसर बनाए जाने की योजना है, जिस पर सरकार की हरी झंडी मिलने का इंतजार हो रहा है। इसकी रूपरेखा पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को भेजी गई है, जिस पर मुख्यमंत्री से चर्चा शेष है।

राज्य निर्माण के बाद बंगलों के आवंटन में काफी उठा-पटक किया गया था। प्रदेश के पहले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के सत्ता में आते ही पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के लिए बंगला तलाश गया। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री की सिफारिश पर उन्हें सागौन बंगला आवंटित किया गया था। अब उनके निधन के पश्चात इस बंगले को जमींदोज किए जाने की योजना तैयार हो चुकी है।

- Advertisement -
Ad image

जोगी परिवार का अभी भी कब्जा
पीडब्ल्यूडी के जानकार सूत्रों ने बताया कि कोरोना काल में सरकारी संपत्ति का उपयोग आमदनी के लिए करने का पहला प्रयोग राजधानी रायपुर से शुरू किया जा रहा है। कटोरा तालाब और सिविल लाइन के बीच की बेशकीमती छह एकड़ से अधिक सरकारी जमीन पर जल्द ही कामर्शियल और रेसिडेंशियल काम्प्लेक्स बनाने का काम शुरू होगा। इसी जमीन पर सागौन बंगला है जो स्व. अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी व बेटे अमित जोगी का 17 साल से निवास स्थान है।

- Advertisement -

सरकार ने ही लिया निर्णय
विभागीय सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जीवित रहते तक सरकारी अमले ने सागौन बंगले को इस मास्टर प्लान से अलग रखा था। केवल बंगले से लगे पीडब्ल्यूडी के संभागीय कार्यपालन यंत्री दफ्तर और पुराने क्वार्टर को तोड़ने की योजना बनी थी। जोगी के निधन के बाद सागौन बंगले को भी इस योजना में शामिल किया गया। हालांकि इस संबंध में कोई भी जिम्मेदार अफसर अधिकृत तौर पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि यह सरकार का फैसला है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article AMAZING : अपनी शादी पर फूट-फूटकर… रोया दूल्हा… वजह जानकर… हर कोई होगा हैरान
Next Article बिग ब्रेकिंग : 4 लाख 32 हजार से ज्यादा नकली नोट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार… यूट्यूब से सिखकर छापते थे नोट   
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR BREAKING : रायपुर में देहव्यापार में संलिप्त 5 युवतियां गिरफ्तार, मोबाइल में मिले थे फोटो के साथ रेट, महादेव घाट मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हुआ खुलासा 
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: शिवनाथ नदी पर तटबंध निर्माण का विरोध, किसानों ने की रोक लगाने मांग
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 9, 2025
अब जबलपुर स्थित मदन महल स्टेशन से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीच एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रोजाना किया जाएगा। रेलवे ने इस ट्रेन को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दि
Railways News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी ! अब जबलपुर से रायपुर के बीच दौड़ेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, मिलेगी राहत और होगी समय की बचत
Grand News छत्तीसगढ़ जबलपुर June 9, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, प्रदेश के 21 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना 
Grand News June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?