Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : देश में हुई कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री… ब्रिटेन से आए तीन लोग संक्रमित… मचा हड़कंप… स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात… 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेशस्वास्थ्य

बड़ी खबर : देश में हुई कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री… ब्रिटेन से आए तीन लोग संक्रमित… मचा हड़कंप… स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात… 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/29 at 7:01 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि नए प्रकार के कोरोना वायरस से शहर में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं और मरीजों के उपचार तथा संक्रमण रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। सुधाकर ने कहा, ‘‘ब्रिटेन से आए कुल 1,614 लोगों में से 26 में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (निमहांस) में संक्रमित मरीजों के नमूनों की जांच में तीन में वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण की पुष्टि हुई है।’’

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने बेंगलुरु में संवाददाताओं को बताया कि निमहांस के चिकित्सा विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उठाए जाने वाले कदमों के बारे में चर्चा की है। मंत्री ने कहा कि तीन लोगों में वायरस के नए स्वरूप के संक्रमण के मामले आए हैं। इनमें एक महिला और उसका बच्चा शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘परिवार के सदस्य नहीं थे लेकिन उनके संपर्क में आए लोगों मसलन ड्राइवर और घरेलू स्टाफ की पहचान की गयी और जांच के बाद उन सबको पृथक-वास में भेज दिया गया।’’

- Advertisement -

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ब्रिटेन से भारत लौटे छह लोगों के नमूनों में सार्स-सीओवी2 का नया स्वरूप (स्ट्रेन) पाया गया है। उनमें से तीन लोग बेंगलुरु के हैं। उन्होंने बताया कि तत्काल कदम उठाए गए। यात्रियों तथा उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया गया और उनकी भी जांच कराने का निर्णय किया गया है। ब्रिटेन से एअर इंडिया और ब्रिटिश एयरवेज के विमान से 25 नवंबर से 22 दिसंबर तक 2,500 लोग कर्नाटक आए हैं।

- Advertisement -

ब्रिटेन से आए ऐसे लोगों जिनका अब तक पता नहीं चल पाया है, इसके बारे में पूछे जाने पर सुधाकर ने कहा कि राज्य के गृह मंत्री और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि 48 घंटे के भीतर उनका पता लगा लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार की नाकामी नहीं है। अगर उन्होंने फोन ही बंद कर लिया है तो उन्हें कैसे ढूंढा जाए? इसलिए हमने पुलिस विभाग से संपर्क किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने 1,614 लोगों का पता लगाया। इनकी जांच हुई है। हमने उनके संपर्क की भी पहचान की है।’’ मंत्री ने ब्रिटेन से आए लोगों से अपनी जानकारी देने और निकट के अस्पताल में जांच कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं करना कानून के विरूद्ध होगा और इस पर कार्रवाई होगी।’’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रिटायर जस्टिस गोविंद मिश्रा को भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन का पीठासीन अधिकारी नियुक्त
Next Article बिग ब्रेकिंग : निगम-मंडल में नियुक्ति की तारीख तय!… मंत्री चौबे का बड़ा बयान आया सामने… बताया कब जारी होगी सूची… 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?