Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जयपुर में सगाई करने जा रहे रणबीर-आलिया ? एक्टर के चाचा रणधीर कपूर ने कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

जयपुर में सगाई करने जा रहे रणबीर-आलिया ? एक्टर के चाचा रणधीर कपूर ने कही यह बात

GrandNews
Last updated: 2020/12/30 at 2:09 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नए साल के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के जयपुर पहुंचने को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद यह स्टार कपल सगाई के लिए पिंक सिटी पहुंचा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों रणथंभौर में सगाई कर सकते हैं। हालांकि इन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर ने कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उनका कहना है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 2021 में ही सगाई करेंगे। रणधीर कपूर ने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा, ‘यह सच नहीं है। यदि आज रणबीर और आलिया की सगाई होती तो मेरा परिवार मैं भी उनके साथ होता। रणबीर, आलिया और नीतू कपूर वहां छुट्टियां बिताने और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गए हैं। उनके एंगेजमेंट की खबरें गलत हैं।’

- Advertisement -
Ad image

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर फिलहाल रणथम्भौर में हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी पहुंची हैं। इसके चलते कयास लगाए जा रहे थे कि शायद इस दौरान रणबीर और आलिया सगाई कर सकते हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी फिलहाल जयपुर में ही हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें रणवीर और रणबीर कपूर नीतू कपूर संग नजर आ रहे थे। हालांकि इस तस्वीर में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण नहीं दिखे। कुछ दिन पहले ही रणबीर कपूर ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि यदि कोरोना का संकट न आया होता तो वह अब तक शादी कर चुके होते।

रणबीर कपूर ने कहा था, ‘मैं सोचता हूं कि यदि कोरोना का संकट न आया होता तो अब तक हम लोग शादी कर चुके होते। लेकिन मैं कुछ भी कहकर इस मौके को गंवाना नहीं चाहता। मैं जल्द ही अपनी जिंदगी में इस लक्ष्य को हासिल करना चाहता हूं।’ बीते सप्ताह कपूर फैमिली की ओर से आयोजित क्रिसमस पार्टी में भी आलिया भट्ट पहुंची थीं। इसके बाद रणबीर कपूर भी भट्ट फैमिली की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। दोनों स्टार 2017 से ही रिलेशनशिप में हैं। हालांकि मई 2018 में सोनम कपूर की शादी के मौके पर दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार किया था।

उसके बाद से ही दोनों को अकसर फैमिली फंक्शंस में देखा जाता रहा है। रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करते रहे हैं। फिलहाल दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मस्त्र’ के लिए काम कर रहे हैं। यह फिल्म 2021 में रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के उन कपल्स में हैं, जिनकी काफी चर्चा होती है और अकसर फोटोग्राफर्स उनका पीछा करते नजर आते हैं।

 

TAGGED: GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कांग्रेस के खिलाफ NCP-शिवसेना रच रहे साजिश ?? सोनिया को खत लिख मुंबई कांग्रेस ने खड़े किए सवाल… आएगा सियासी भूचाल?
Next Article सड़क हादसा : कुशालपुर चौक के पास दो कार आपस में टकराई, दुर्घटना में किसी को चोट नहीं, कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई
छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई मामले में गरियाबंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
Grand News June 8, 2025
CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?