Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नक्सली दंपती ने डाले हथियार:कहा- भाषणों से प्रभावित हो गए थे, बाद में अहसास हुआ कि गलत रास्ता चुन लिया; इसलिए विकास विरोधियों को साथ छोड़ दिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़बीजापुर

नक्सली दंपती ने डाले हथियार:कहा- भाषणों से प्रभावित हो गए थे, बाद में अहसास हुआ कि गलत रास्ता चुन लिया; इसलिए विकास विरोधियों को साथ छोड़ दिया

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/31 at 5:10 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

नक्सली दंपती ने बुधवार को तेलंगाना में सरेंडर कर दिया। दोनों छत्तीसगढ़ में बीजापुर के रहने वाले हैं। सरेंडर के बाद दंपती ने कहा कि नक्सलियों ने उन्हें धोखा दिया। वह उनकी बातों में आकर संगठन से जुड़े थे। उन्हें लगा था कि CPI माओवादी कुछ अच्छा करेगी, लेकिन ये विकास विरोधी हैं। सरकार ने जब भी विकास का प्रस्ताव किया, ये विरोध में खड़े हो गए। विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया।

वारंगल पुलिस कमिश्नर पी. प्रमोद कुमार के सामने नक्सली दंपती ने सरेंडर किया है। अन्नाराम, बीजापुर निवासी यमल नरेंद्र उर्फ संपत तेलंगाना की वाजेदु वेंकटपुरम एरिया कमेटी का कमांडर, तेलंगाना स्टेट कमेटी का कम्युनिकेशन इन-चार्ज और एक्शन टीम कमांडर का भी सदस्य है। जबकि उसकी पत्नी पोडियम देवी नक्सली संचार विभाग में सदस्य के रूप में काम कर रही थी।

- Advertisement -
Ad image

कोमुर्या कोमुरैय्या के भाषणों से प्रभावित होकर 17 साल की उम्र में बना था नक्सली
नरेंद्र उर्फ संपत 2005 में नक्सली नेता कोमुर्या कोमुरैय्या के भाषणों से प्रभावित हुआ। इसके बाद 17 साल की उम्र में नक्सलियों के गुरिल्ला स्क्वॉयड में भर्ती हो गया था। साल 2010 तक ओडिशा और आंध्र के बार्डर पर सक्रिय रहा। फिर इसके बाद उसे वॉकी-टॉकी तैयार करने और फिर नक्सलियों की केंद्रीय समिति का सदस्य बनाया गया था। इसके बाद उसे तेलंगाना में नक्सलियों के संचार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

- Advertisement -

दमोह में पुलिसकर्मियों की हत्या, छत्तीसगढ़ में फायरिंग में शामिल रहा
नरेंद्र के खिलाफ छह से अधिक मामले दर्ज हैं। 2007 में छत्तीसगढ़ में और 2009 में दमोह इलाके में फायरिंग की थी। इस दौरान चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। 2012 में कर्णपल्ली और छत्तीसगढ़ में एर्रेली वन क्षेत्र में फायरिंग में शामिल था। जवानों को निशाना बनाने के लिए 2017 में चित्तूर क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट भी किया। दो साल पहले ही नरेंद्र का परिचय गांव में मजदूरी कर रही पोडियम से हुआ।

- Advertisement -
TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, नक्सली, वारंगल पुलिस कमिश्नर, विकास विरोधी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देखिये वीडियो : अवैध कब्ज़ा हटाने आक्रोशित ग्रामीणों पर… पुलिस का चला डंडा… कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने गए थे ग्रामीण…
Next Article BREAKING : भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव… सौदान सिंह हटाए गए… शिवप्रकाश को मिली ज़िम्मेदारी…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

निलंबित
CG NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य में प्रसव के बाद महिला की मौत मामले में बड़ा एक्शन, स्त्री रोग विशेषज्ञ निलबिंत
Grand News June 24, 2025
CG NEWS : शिक्षक के साथ गाली गलौज और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी प्रधान पाठक दहशत में नहीं आ रहे स्कूल 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 24, 2025
आपातकाल के 50 वर्ष: कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता पर भाजपा का प्रहार, किशोर महानंद ने प्रेस वार्ता में साधा निशाना
Grand News June 24, 2025
Mahasamund Crime : बैंक कर्मचारी से 48,300 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund Crime : बैंक कर्मचारी से 48,300 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?