Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : नए साल का पहला दिन… क्या कहती हैं राशियां…पढ़ें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : नए साल का पहला दिन… क्या कहती हैं राशियां…पढ़ें

Desk
Last updated: 2021/01/01 at 7:28 AM
Desk
Share
6 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनांक – 01 जनवरी 2021

- Advertisement -

मेष- आज के दिन परिस्थितियां आपके पक्ष में दिख रही हैं, मगर थोड़ा सजग रहने की भी जरूरत है। ऑफिस में कामकाज के दौरान सहकर्मियों से उतना ही मजाक करें, जितना जरूरी हो। आपके मैनेजमेंट स्किल को सभी की भरपूर सराहना मिलेगी। व्यापारिक मामलों में पैसे के लेनदेन को लेकर सतर्कता रखनी होगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी और मां का सानिध्य भी मिलेगा। नव वर्ष के उपलक्ष्य पर किसी जरूरतमंद महिला को शक्कर का दान करें।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृष- आज सुनी सुनाई बातों पर भरोसा ना करें, चीजों की सत्यता खुद भी परखने की जरूरत है। खर्चों की लिस्ट लंबी हुई तो भविष्य की जरूरतों के लिए समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए सोच समझकर आर्थिक निर्णय लें। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से किसी भी प्रकार की बहस आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। सिर में चोट लगने की आशंका है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। जरूरतमंद परिवार को क्षमतानुसार आटा दे सकते हैं.

- Advertisement -

मिथुन- आज कामकाज का बोझ रोज से कम होगा, जिसके चलते अपनों के साथ समय बिताने का मौका रहेगा। पुराने निवेश अब बेहतर परिणाम देने वाले हैं, भविष्य की प्लानिंग में भी इस बिन्दु को लेकर सतर्कता अच्छे रिटर्न देगी। जीवनसाथी के साथ मामूली बातों पर विवाद की आशंका है। जरूतमंद लोगों को वस्त्र कंबल आदि दे सकते हैं।

- Advertisement -

कर्क- आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्य के प्रति आपकी लगन ही आपको लक्ष्य से पहुंचाएगी। भविष्य की कल्पनाओं को लेकर अपना वर्तमान न खराब करें। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है, काम में कोई आलस न दिखाएं। अगर प्रमोशन ड्यू है तो उसमें सफलता मिलने के आसार है। नव वर्ष के उपलक्ष्य पर जरूरतों को क्षमतानुसार लंच पैकेट दें।

सिंह- आज के दिन अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। बड़ी जरूरतें कठिनाई में डाल सकती हैं। महत्वपूर्ण सामान की सुरक्षा को लेकर सजग रहने की जरूरत है। षडयंत्र में फंस सकते हैं, इसलिए कार्यस्थल पर सभी के साथ अच्छा और समान व्यवहार रखने का प्रयास करें। कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अपनी क्षमतानुसार उम्रदराज लोगों को उपहार दें सकते हैं।

कन्या- आज के दिन बड़े संपर्कों को तलाशना होगा, क्योंकि अब बड़ी रेस में उतरने का समय आ गया है। मार्ग में परिश्रम और आलस्य की मात्रा का संतुलन रखते हुए काम करना होगा। आज जमीन को लेकर किया गया निवेश फायदेमंद होगा। नववर्ष के शुभअवसर पर किसी जरूरतमंद परिवार को अनाज भेट करें.

तुला- आज मन का अज्ञात भय परेशान कर सकता है। मन को कुंठित कर कोई काम न करें। दूसरों से ईष्या खुद को ही नुकसान पहुंचाएंगी। कोई काम नहीं पूरा हो पा रहा है तो धैर्य बनाए रखें। दूध से संबंधित कारोबार करने वालों को गुणवत्ता की अनदेखी नहीं करनी है। क्षमतानुसार छोटे बच्चों को टॉफी चॉकलेट आदि चीजें वितरण करनी चाहिए.

वृश्चिक- आज के दिन मामूली बातों पर बेवजह मानसिक तनाव को बढ़ावा न दें, तो वहीं दूसरी ओर आलस्य के चक्कर में फंसकर जरूरी काम लटके तो समस्या हो सकती है। विदेश से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कामकाज में तत्परता बनाए रखें। परिवार से मनचाहा उपहार मिलेगा। क्षमतानुसार जरूरतमंद लोगों को दूध का पैकेट दे सकते हैं।

धनु- आज स्वभाव में आक्रामकता और क्रोध आपके लिए ठीक नहीं है। अपने कार्यों के प्रति निष्ठावान और कर्तव्यपूर्ण रहने से कार्यस्थल पर सम्मान और सराहना के पात्र रहेंगे। मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे लोगों को लाभ होगा, जो लोग विदेश की नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अच्छी सूचना मिल सकती है। किसी गरीब परिवार को चालव दान करें।

मकर- आज के दिन यदि आपका जन्मदिन है तो आज किसी गरीब को भोजन कराइए। कार्यों को पूरा करने के लिए भाग्य और कर्म दोनों ही काम आएंगे। कार्यस्थल पर अधीनस्थों के ऊपर बेवजह का हुक्म न चलाएं, ऐसे में मनमुटाव पनपने की संभावना है। उच्च अधिकारियों से अहंकार की भाषा का प्रयोग करने से बचें, ध्यान रखें कि सामंजस्य बनाकर चलने से ही प्रगति मिलेगी। घर के पेंडिंग कामकाज अब और न टालें, प्राथमिकता के हिसाब से उन्हें जल्द निपटा लें.

कुम्भ- आज के दिन प्रयास करें कि दूसरों के विवाद में शामिल ना होना पड़े। संयमित व्यवहार रखें, संभव हो तो ज्यादा से ज्यादा समय घर पर व्यतीत करें। सॉफ्टवेयर से जुड़े कामकाज कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। काम का बोझ अधिक है तो परेशान ना हों, धीरे-धीरे ही सही काम निरंतर जारी रखें। छोटी कन्याओं को उपहार दें, लंच पैकेट दे सकते हैं.

मीन- आज के दिन कामकाज के चलते अगर आपकी दिनचर्या में कोई बदलाव हो रहा है तो परेशान न हों, निश्चित ही परिस्थितियां अनुकूल होंगी। ऑफिस में संवाद तीखा न होने पाए, इस बात पर ध्यान दें। ज्ञान में बढ़ोतरी होगी और वरिष्ठ अधिकारियों से इसके लिए प्रशंसा का पात्र बनेंगे। परिवार के बड़े फैसलों में सबकी राय जरूरी है। परिवार के साथ मिलकर पाठ-पूजा का आयोजन करना चाहिए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : देश के 6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी… PF Account में आएगा 8.5 फीसदी ब्‍याज… अधिसूचना जारी
Next Article BIG NEWS : राजधानी में ऐसे हुआ… नए साल का स्वागत…बीते साल की विदाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चार B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द
Grand News June 2, 2025
CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, 9 घायल, मंत्री टंकराम वर्मा ने मृतक के परिजनों को दी सहायता राशि, घायलों से भी की मुलाकात  
Grand News June 2, 2025
CG NEWS : अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व नपं अध्यक्ष को गलीगलौज देने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल 
Grand News June 2, 2025
NEET PG Entrance Exam postponed : 15 जून को होने वाली NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तारीख  
Breaking News करियर देश शिक्षा June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?