Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PAINFUL : कार के भीतर आग से… लड़ती रही पत्नी… चाहकर भी नहीं बचा पाया पति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALउत्तरप्रदेश

PAINFUL : कार के भीतर आग से… लड़ती रही पत्नी… चाहकर भी नहीं बचा पाया पति

Desk
Last updated: 2021/01/01 at 11:50 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार देर रात कार में आग लगने से एक नवविवाहिता जिंदा जल गई। पति-पत्नी मथुरा-वृंदावन से दर्शन करके वापस लखनऊ लौट रहे थे। हादसे में पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। आग इतनी भयंकर थी कि महिला को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम फेल हो गया। वह अंदर ही बंद रह गईं। हालांकि हादसे की पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस ने वही जानकारी दी है जो पति ने पुलिस को बताई।

घटना देर रात की है। मोहनलाल गंज, लखनऊ निवासी विकास यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव की दो दिसंबर को कृष्णा नगर, कालिया खेड़ा (लखनऊ) निवासी रीमा पुत्री हरनाथ के साथ शादी हुई थी। पति-पत्नी बुधवार को मथुरा-वृंदावन दर्शन करने आए थे। बुधवार की रात वहीं पर रुके।

- Advertisement -
Ad image

गुरुवार रात आगरा से लखनऊ लौट रहे थे

- Advertisement -

गुरुवार को आगरा होते हुए लखनऊ वापस लौट रहे थे। स्विफ्ट डिजायर कार से थे। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किमी 34.4 किमी चलने पर विकास को कार के बोनट से धुंआ उठता दिखा। उन्होंने कार रोक ली। बोनट खोलकर कार से धुंआ उठने का कारण जानने की कोशिश कर रहे थे। रीमा कार में अंदर ही बैठी थीं। तब तक बोनट से लगी आग कार में अंदर तक फैल गई। सेंट्रल लाक सिस्टम फेल हो गया।

- Advertisement -

आखों के सामने जिंदा जल गई पत्नी

विकास ने पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। पत्नी को बचाने में विकास झुलस गए। उनकी आंखों के सामने कार में पत्नी जल रही थी। वह बचा नहीं पाए। पुलिस को काल करके सूचना दे दी। कोहरे के कारण करीब एक घंटे में पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। तब तक आग में रीमा जल चुकी थी। कार में बस उनका कंकाल बचा था। शुक्रवार की सुबह विकास और रीमा के परिजन फतेहाबाद थाने पहुंचे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नए साल पर जानिए टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम, 2021 में इन टीमों से खेलेगी सीरीज
Next Article Bigg Boss 14: विकास गुप्ता का खुलासा… जैस्मिन ने बताई यह वजह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : डॉक्टर्स डे पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने डॉक्टरों का किया सम्मान
Grand News July 2, 2025
RAIPUR : प्रदेश स्तरीय मॉक पार्लियामेंट में शामिल हुए MLA गुरु खुशवंत साहेब, बोले- लोकतंत्र के संरक्षण हेतु युवाओं की जागरूकता प्रेरणादायी
RAIPUR : प्रदेश स्तरीय मॉक पार्लियामेंट में शामिल हुए MLA गुरु खुशवंत साहेब, बोले- लोकतंत्र के संरक्षण हेतु युवाओं की जागरूकता प्रेरणादायी
रायपुर July 2, 2025
CG NEWS : सड़क के डिवाइडर में पड़ा मिला युवक का शव, होटल में करता था काम, जांच में जुटी पुलिस 
Grand News July 2, 2025
CG NEWS : छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जमीन का बंटवारा बनी वजह, आरोपी गिरफ्तार  
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?