Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जालसाजों से सावधान : राजधानी में बढ़ रही शिकायतें… एप के जरिए लगा रहे हैं लोगों को चूना…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

जालसाजों से सावधान : राजधानी में बढ़ रही शिकायतें… एप के जरिए लगा रहे हैं लोगों को चूना…

GrandNews
Last updated: 2021/01/02 at 12:22 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

ज्यादातर लोग फर्जी फोन कॉल से परेशान ट्रू काॅलर में फ्राड या स्कैम लिखने लगे हैं और धोखे से बच गए हैं, लेकिन साइबर ठगों ने इसका नया तोड़ निकाल लिया है। वे सोशल मीडिया के सर्वाधिक चर्चित एप पर काॅल कर लोगों से ठगी करने लगे हैं। ऐसे जालसाज अब लोगों को अंजान नंबरों से लिंक भेज रहे हैं। जाने-अंजाने में इस लिंक को क्लिक करते ही एप का डेटा के साथ फोन बुक और बैंक खाते भी हैक हो जा रहे हैं। इसके कुछ दिन बाद ऑनलाइन ही खाते खाली होने लगे हैं।

राजधानी में भी ऐसी दो शिकायतें आई हैं, जिनकी जांच शुरू हुई, तब यह नया फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। खातों से जानकारी भी हैक हो जाती है। इससे ऑनलाइन ठगी करने वाले लोग कुछ मिनटों में ही खातों से भी पूरी रकम पार कर देते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक ने भी एडवायजरी जारी कर दी है कि सोशल एप पर अंजान लिंक को क्लिक या शेयर करने से बचना चाहिए। सायबर मामलों से जुड़े अफसरों के अनुसार यह ठगी का बिल्कुल नया तरीका है। दरअसल अब लोग कई तरह के फोन कॉल और मैसेज को इग्नोर कर रहे हैं। इसलिए ठगी करनेवालों ने एप काॅलिंग को चुना है, क्योंकि लोग इसे सेफ मानते हैं। इस वजह से एप पर ऐसे कॉल या मैसेज आने से लोगों को तुरंत शक नहीं होता और ठग पूरा खाता साफ कर रहे हैं। इसीलिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से भी ऐसे कॉल को लेकर गाइडलाइन जारी कर कहा है कि सोशल एप पर अंजान लिंक को क्लिक या शेयर नहीं करें।

- Advertisement -
Ad image

टू-स्टेप वेरिफिकेशन करें अनेबल, अज्ञात एप ग्रुप से तुरंत एक्जिट

- Advertisement -
  • सोशल एप पर आए ओटीपी को शेयर न करें।
  • अज्ञात सोशल मीडिया एप ग्रुप से फौरन बाहर हो जाएं।
  • टू स्टेप वेरिफिकेशन को तुरंत अनेबल कर दें।
  • अंजान नंबरों से आए लिंक को क्लिक न करें।

एप फ्रॉड यहां इसलिए ट्रेस नहीं क्योंकि मुख्यालय ही देश में नहीं
सायबर एक्सपर्ट का कहना है कि एप किसने-कहां से हैक किया, यह पता लगाना आसान नहीं है। क्योंकि एप की ओर से पुलिस या अन्य सरकारी जांच एजेंसियों को जालसाजों के आईपी लॉग्स का डीटेल शेयर नहीं होता। देश में एप का दफ्तर नहीं है, इसलिए वे कानूनी एजेंसियों को भी सपोर्ट नहीं करते। फिलहाल यहां के डेटा लेने के लिए भारतीय एजेंसियों को विदेशी कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

- Advertisement -

सोशल मीडिया ग्रुप में खतरा ज्यादा
सायबर पुलिस के मुताबिक हैकर के लिए ग्रुप हैक करना ज्यादा कठिन नहीं है। फिर इंटरनेट यूजर नंबर पर भेजे गए ओटीपी को ठग यह बताकर जान लेते हैं कि वे किसी कंपनी से जुड़े हैं। देश के बड़े शहरों में ऐसी शिकायतें भी आई हैं कि कुछ ठगों ने ग्रुप के वास्तविक एडमिन को हटाया और खुद एडमिन बन गए, फिर उस ग्रुप के सारे नंबरों की जानकारियां इकट्ठा कर लीं।

TAGGED: @RAIPUR, #छत्तीसगढ़, #रायपुर, CG CRIME NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, Chhattisgarh, Corona update, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article न्यू ईयर पार्टी में युवती को आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी और सहेली,और फिर दोनों ने कर दिया ये काम
Next Article BREAKING : मोदी सरकार की बड़ी घोषणा… मुफ्त लगेगा कोरोना वैक्सीन… देश के सभी नागरिकों को लगाएंगे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?