Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मातम में बदली खुशियां… बारातियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त… 6 लोगों की मौत… कई गंभीर रूप से घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदुर्घटनादेश

मातम में बदली खुशियां… बारातियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त… 6 लोगों की मौत… कई गंभीर रूप से घायल

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/03 at 8:48 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

बेंगलुरु। कर्नाटक-केरल सीमा से लगे कासरगोड शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर पनाथुर में रविवार को शादी समारोह में बारातियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। बस में लगभग 70 बाराती सवार थे और सभी कर्नाटक के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

- Advertisement -
Ad image

पुलिस के अनुसार घटना रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई। मृतकों में दो बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। शवों को पूडमकल्लू के तालुक अस्पताल में भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान श्रेयस (13), रविचंद्र (40), पत्नी जयलक्ष्मी (39), बेलनाद राजेश (45) और पुत्तूर मूल की सुमति के रूप में हुई है। हादसे में मृत एक बच्चे का शव कान्हागढ़ अस्पताल में रखा गया है।

गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को मंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और अन्य लोगों को दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया। हादसे के दौरान बस में दुल्हन के परिजन सवार थे। बताते हैं कि ढलान से नीचे उतरते समय चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और एक घर के ऊपर से होती हुई सड़क पर जा गिर गई। मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत थी कि हादसे के वक्त घर के अंदर कोई नहीं था। दुर्घटना के समय बस में लगभग 70 लोग सवार थे।

TAGGED: GRAND NEWS, एक्सीडेंट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी… इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी… देखे सूची
Next Article ब्रेकिंग : प्रधानमंत्री मोदी ने सौरव गांगुली से फोन पर की बात… जाने क्या है पूरा मामला 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?