Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Red sandalwood :- वन विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में एक ट्रक लाल चंदन सहिंत 56 लाख की लकड़ी जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

Red sandalwood :- वन विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में एक ट्रक लाल चंदन सहिंत 56 लाख की लकड़ी जब्त

Last updated: 2021/01/04 at 12:27 PM
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। शासन के निर्देश पर वन विभाग ने लकड़ी की तस्करी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। राजधानी रायपुर में शनिवार को पड़े छापे में 35 लाख रुपए से ज्यादा की लकड़ी जब्त की गई थी। इसमें एक ट्रक रक्त चंदन भी है। चीन के मंदिर इसी लकड़ी से बनते हैं और अफसरों को अंदेशा है कि वहां भेजने के लिए ही यह लकड़ी यहां इकट्ठा की गई होगी। पिछले दो दिन में तिल्दा और आसपास छापे मारकर 4 ट्राली और एक ट्रक अवैध लकड़ी पकड़ी गई है। इसकी कीमत 10 लाख से ऊपर बताई जा रही है। जंगलों से लकड़ी तस्करी की शिकायतों के बाद यह छापेमारी शुरू की गई है। इसकी माॅनीटरिंग वनमंत्री मोहम्मद अकबर और पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी सीधे कर रहे हैं। अफसरों ने बताया कि रायपुर शहर के बीरगांव में उमियां मार्केट से रविवार को सौ घन मीटर लकड़ी जब्त की गई। जबकि तिल्दा फारेस्ट सर्कल में 5 गाड़ियों में 10 लाख से ऊपर की लड़की जब्त हुई है। बिरगांव इलाके में ओड़िशा की ओर से लकड़ी की बड़ी खेप आने की सूचना सीसीएफ जेआर नायक को मिली थी। उस आधार पर रायपुर रेंजर फिरोज बेग की टीम ने भनपुरी में एसके गुप्ता के यार्ड में छापा मारकर लगभग दस ट्रक ‘‘100 घनमीटर’’ लकड़ी जब्त कर ली। इसमें इसमें रक्त चंदन, सरई, फाफड़ा, कुर्रो, खैर और तेंदू की लकड़ी है। वन विभाग के अफसरों को एसके गुप्ता ने बताया कि संजय छाबड़िया ने यार्ड को किराए पर ले रखा है। वही इन लकड़ियों के संबंध में कुछ बता सकता है। संजय छाबड़िया ने भी इसकी पुष्टि की है। अफसरों ने छाबड़िया से लकड़ी के कागजात दिखाने के लिए कहा है।

वन विभाग के अफसरों के मुताबिक रक्त चंदन यानी लाल चंदन का उपयोग छत्तीसगढ़ में नहीं के बराबर है। चीन के अधिकांश मंदिर रक्त चंदन की लकड़ी से ही बने हैं। माना जाता रहा है कि वहां डिमांड का बड़ा हिस्सा भारत के रक्त चंदन कारोबारियों द्वारा भेजा जाता है। इसीलिए अनुमान लगाया गया है कि यहां मिले रक्त चंदन के मोटे लट्ठे वहीं भेजे जाने वाले थे। प्रथमदृष्टया यह बात आई है कि रक्त चंदन ओड़िशा से तस्करी करके यहां लाया गया होगा। लेकिन यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं यह ओड़िशा से लगे छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों से काटी गई है या नहीं।

- Advertisement -
Ad image

XCheck Digital Badge

TAGGED: 56 lakh, forest department, Raipur, Red sandalwood
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आगजनी : टूरिस्ट प्लेस जलजली में 13 दुकान आग की चपेट में, स्थानीय लोगों ने जताई ये आशंका
Next Article Arrested :- बच्ची का अपहरण करने वाला रेलवेकर्मी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : कोर्ट में क्लर्क ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा – अत्यधिक काम का दबाव बनाया जा रहा था
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
CG ACCIDENT : नशे में धुत्त इको वाहन ने 6 लोगों को मारी टक्कर; 5 गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने इको सवार तीन युवकों की कर दी पिटाई
CG ACCIDENT : नशे में धुत्त इको वाहन ने 6 लोगो को मारी टक्कर; 5 गंभीर, स्थानीय लोगों ने इको में सवार तीन युवकों की कर दी पिटाई
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 22, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : पति – पत्नी की हत्या का खुलासा, गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर ने दंपति को उतारा था मौत के घाट, बताई यह वजह 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 22, 2025
CG Politics : कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही, छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचारियों का समर्थन नहीं करती, डिप्टी CM अरुण साव का Congress पर साधा निशाना
CG Politics : कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही, छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचारियों का समर्थन नहीं करती, डिप्टी CM अरुण साव ने Congress पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ राजनीति July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?