Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिला समूह ने मशरूम के विक्रय के लिए एग्रो कंपनी से किया एमओयू , सेलर के गौठान के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष हुआ एमओयू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकारसामाजिक

महिला समूह ने मशरूम के विक्रय के लिए एग्रो कंपनी से किया एमओयू , सेलर के गौठान के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष हुआ एमओयू

GrandNews
Last updated: 2021/01/04 at 4:22 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे अच्छी गुणवत्ता के उत्पादों को हाथों-हाथों लिया जा रहा है। हाल ही में अंबिकापुर के एक स्व-सहायता समूह ने निर्धारित दर से अधिक दर पर  वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री के लिए हैदराबाद की एक कंपनी के साथ एमओयू किया था। इस कड़ी में आज महिला स्व-सहायता समूहों की एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जब बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम सेलर में गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हुई कि सेलर गांव की महिलाएं उनके समूह द्वारा उत्पादित मशरूम की बिक्री के लिए एक एग्रो कंपनी के साथ एमओयू कर रही हैं।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने गौठान के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों, महिला स्व सहायता समूहों से चर्चा की और उन्हें बताया कि गौठान से कैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं, गौठान से ग्राम स्वावलंबन एवं ग्रामीणों को रोजगार कैसे मिल सकता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के समक्ष सेलर के जागृति महिला स्व सहायता समूह और बिलासपुर के श्री गणेश गुप्ता दीपांगी एग्रो के मध्य मशरूम क्रय विक्रय के लिए एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने गौठान में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी व्यवस्था, वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण, महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा की जा रही आयमूलक गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गौठान में बरगद का पौधा लगाया।


इस अवसर पर गृह मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ठाकुर और चिन्तामणी महाराज, विधायक शैलेष पाण्डेय भी उपस्थित थे।

TAGGED: CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, Chhattisgarh, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विशेष लेख : मोर जमीन-मोर मकान, गरीबों के चेहरे पर ला रहीं है मुस्कान : भारत सरकार से मिला छत्तीसगढ़ को सम्मान
Next Article LIVE: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास एवं आमसभा कार्यक्रम, कोरबा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Unheard stories of Hitler: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह हिटलर के बारे में कुछ दिलचस्प और रोचक अनसुनी कहानियां
Exclusive Grand News अंतराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी मनोरंजन June 8, 2025
Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
जगदलपुर June 8, 2025
CG NEWS: “मोर गांव, मोर पानी” अभियान से जागा जल संरक्षण का संकल्प गांव का पानी गांव में रोकने की ली शपथ, जन-जागरूकता का व्यापक अभियान शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?