Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजधानी में बढ़ रहा बदमाशों का खौफ… 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़… विरोध कर रही महिलाओं पर फेंका पेट्रोल और जिंदा जला देने की धमकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में बढ़ रहा बदमाशों का खौफ… 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़… विरोध कर रही महिलाओं पर फेंका पेट्रोल और जिंदा जला देने की धमकी

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/05 at 9:27 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। शहर के विधानसभा इलाके की एक बस्ती में पुराने बदमाश खूब उत्पात मचा रहे हैं। लोगों को डराना, जान से मारने की धमकी देना यह सब वहां के रहवासी झेल रहे हैं। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है। क्षेत्र के बदमाशों ने चार दिन पहले यहां की एक बच्ची से छेड़खानी की थी। इसी बात पर इलाके के लोगों से उनका विवाद हो गया। इसकी शिकायत दर्ज करने जा रही महिलाओं पर गुंडों ने पेट्रोल फेंक दिया और जिंदा जला देने की धमकी तक दे डाली। मामले की शिकायत थाने में की गई। मगर अब अफसरों के दखल के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना को अंजाम देने वालों के घर वालों ने भी बस्ती के लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

नए साल के जश्न के साथ हंगामा
इलाके का निगरानी शुदा बदमाश यासीन अली BSUP कॉलोनी में रात के वक्त पहुंचा था। यहां उसका कुछ लोगों से पुराना विवाद है। यासीन के साथी नए साल का जश्न मना रहे थे, शोर मचा रहे थे। इस बीच इनके एक साथी ने पास ही रहने वाली 12 साल की बच्ची से पानी मंगवाया, बच्ची पानी लेकर आए तो बदमाश उसके साथ बदसलूकी करने लगे। इसका विरोध करने आए पड़ोस के लोगों के साथ बदमाशों ने मारपीट की। आरोपी राजेश बैरागी और अली हमन जाफरी ने एक महिला पर पेट्रोल डाल दिया। जिंदा जलाने की धमकी देने लगा।

- Advertisement -

महिला ने विधानसभा पुलिस से मदद मांगी मगर उस वक्त एफआईआर दर्ज नहीं की गई। यासीन की तरफ से भी कुछ लोग बस्ती वालों की शिकायत करने आए। अब मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बच्ची के साथ ही अश्लील हरकत का केस भी दर्ज किया गया है। यासीन मंगलवार को गांजा रखने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस केस से जुड़े परिवार और महिलाओं को धमका रहे हैं।

- Advertisement -

कोर्ट में ही घेर लिया
जिस महिला पर बदमाशों ने पेट्रोल फेंका उसके पति ने बताया कि मंगलवार को बच्ची के साथ सभी कोर्ट पहुंचे थे। बच्ची का बयान दर्ज करवाना था। मगर यहां यासीन उसके भाई और कुछ उसके गिरोह के लोगों ने महिलाओं को घेर लिया। जान से मारने की धमकी देने। लगे पुलिस ने बीच-बचाव किया तो आरोपी यह कहकर निकल गए कि यहां तो पुलिस है, घर में घुस के मारेंगे। अब परिवार विधानसभा थाना पुलिस से मदद मांग रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article किसान आंदोलन के लिए NSUI ने किसानों से मांगा समर्थन… “एक रुपए, एक पैली धान देकर बढ़ाए किसानों का मान” अभियान की शुरुआत
Next Article छत्तीसगढ़ : आग में जिंदा जली 3 साल की मासूम… ऐसे हुआ हादसा… पिता ने नदी किनारे दफना दी लाश… फिर जो हुआ…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Rashifal 21 May 2025 : आज इन राशियों की चमकी किस्मत, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 21, 2025
CSK vs RR IPL 2025 : राजस्थान ने CSK को 6 विकेट से हराया, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा फिफ्टी
Cricket खेल May 20, 2025
Condom vending machine controversy : अशोका यूनिवर्सिटी में कॉन्डोम वेंडिंग मशीन विवाद: रेनू भाटिया ने जताई नाराजगी, प्रोफेसर की गिरफ्तारी ने बढ़ाया तनाव
NATIONAL May 20, 2025
CG News : PM मोदी 22 मई को उरकुरा समेत छत्तीसगढ़ के 5 अमृत स्टेशन स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद बृजमोहन
छत्तीसगढ़ May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?