Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: LIVE बर्ड फ्लू का खौफ : मध्य प्रदेश में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे के व्यापार पर रोक, केंद्र ने बनाया कंट्रोल रूम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsमध्य प्रदेश

LIVE बर्ड फ्लू का खौफ : मध्य प्रदेश में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे के व्यापार पर रोक, केंद्र ने बनाया कंट्रोल रूम

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/06 at 1:27 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
SHARE

देश में कोरोना महामारी के बीच राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल समेत कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राज्यों में लगातार पक्षियों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों से जानकारी लेने के दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के साथ बैठक की और जिला स्तर पर निगरानी का निर्देश दिया। राज्य में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे के व्यापार पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई है। कई राज्यों ने मंगलवार को बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन को नियंत्रित करने को लेकर चेतावनी जारी की और मरे हुए पक्षियों के नमूने जांच के लिए भेजे। वहीं केरल में मुर्गियों और बत्तखों को मारना शुरू कर दिया गया है। पड़ोसी राज्य की स्थिति को देखते हुए कर्नाटक और तमिलनाडु ने निगरानी बढ़ा दी है और इसे लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

Bird flu Updates:

- Advertisement -
Ad image

हरियाणा में पोल्ट्री में भी फैला फ्लू 

- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि हमें पांच राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल से बर्ड फ्लू की जानकारी मिली है। हरियाणा में, यह पोल्ट्री में भी फैल गया है। इसके अलावा यह वायरस जंगली और प्रवासी पक्षियों में पाया गया है। यह मनुष्यों में फैल सकता है, लेकिन अभी तक भारत में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। इसका कोई उपचार नहीं है। सभी राज्य सरकारों से एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।

- Advertisement -

झालावाड़ में मंगलवार को 53 पक्षियों की मौत 

राजस्थान के झालावाड़ में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि एपिसेंटर में लगभग 100 कौवे मर गए। इसके अलावा, मोर, कबूतर, और कोयाला मर गए हैं। कल, लगभग 53 पक्षियों की मौत हो गई। इसका  कारण बर्ड फ्लू हो सकता है।

मध्य प्रदेश : जिला स्तर पर निगरानी का आदेश

बर्ड फ्लू को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबंधित विभागों के साथ बैठक की मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री जी ने उच्चस्तरीय बैठक की और निर्देश दिया कि बर्ड फ्लू के पूरे मामले की जिला स्तर पर निगरानी हो। मध्य प्रदेश की सरकार इस पूरी स्थिति का जायज़ा ले रही है। मुख्यमंत्री  के निर्देश पर जिलों में रैंडम चेकिंग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पोल्ट्री फार्म में ये (बर्ड फ्लू) वायरस न फैले। अभी तक पोल्ट्री और मुर्गी में ये वायरस नहीं फैला है। खबर है कि केरल में खाने के पक्षियों में यह वायरस फैला है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि दक्षिण के राज्य केरल सहित जहां से भी सूबे में मुर्गी का आयात होता है उस पर निगरानी रखी जाए और हम सुनिश्चित करेंगे कि वायरस यहां कहीं भी न फैले।

केंद्र ने कंट्रोल रूम बनाया

राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद,भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग ने राज्य के अधिकारियों से दैनिक आधार पर जानकारी लेने के लिए नई दिल्ली में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

इंदौर में 155 कौवों की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हफ्ते पहले बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद से 155 कौवों की मौत की मौत हो गई है। वहीं राजस्थान में झालवार के बाद कोटा और बारां में पक्षियों को संक्रमित पाया गया है। हालांकि, अभी तक महाराष्ट्र में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है,  जो मध्य प्रदेश के साथ सीमा साझा करता है।

हरियाणा : पिछले 10 दिनों में चार लाख से अधिक मुर्गियों की मौत

केरल में फ्लू के कारण लगभग 1,700 बत्तखों की मौत हो गई। हरियाणा के पंचकुला जिले में पिछले 10 दिनों में  चार लाख से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई है। राज्य के पशुपालन और डेयरी विभाग ने कहा है कि इन पक्षियों की मौत का कारण एवियन इन्फ्लुएंजा है या नहीं? इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार इनके नमूने जालंधर में रिजनल डिजीज डायग्नोस्टिकलेब्रोटेरी को भेजे गए हैं। रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

हिमाचल प्रदेश 2,700 प्रवासी पक्षी मृत पाए गए

हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने कांगड़ा जिले के पोंग डैम झील अभयारण्य के आसपास के क्षेत्र का सर्वेक्षण किया, ताकि वहां पर घरेलू पक्षियों में फ्लू के प्रसार की जांच की जा सके। इससे एक दिन पहले मृत प्रवासी पक्षी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए थे। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार राज्य के पशुपालन अधिकारियों ने कहा कि अब तक 2,700 प्रवासी पक्षी इस झील क्षेत्र में मृत पाए गए हैं और इनके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

केरल में पक्षियों को मारना शुरू

केरल में अलाप्पुझा और कोट्टायम में प्रभावित क्षेत्रों के एक-एक किलोमीटर के दायरे में पक्षियों को मारने का ऑपरेशन शुरू किया गया था। एक दिन पहले इन  दो जिलों में भोपाल में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज में नमूनों के परिणामों की पुष्टि हुई। अधिकारियों के अनुसार प्रशासन द्वारा गठित रैपिड रिस्पांस टीमों ने दिशा-निर्देशों के अनुसार बतख, मुर्गियों और अन्य घरेलू पक्षियों को मारना शुरू कर दिया है।

TAGGED: कोरोना महामारी, खौफ, ग्रैंड न्यूज़, दक्षिण भारत, दिशानिर्देश जारी, बर्ड फ्लू, भारत, मध्य प्रदेश, मुर्गे, राज्‍यों, व्यापार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Budget 2021: जानिए किस वित्तमंत्री के नाम है सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड
Next Article सीएम भूपेश बघेल ने नवर्नििर्मत दिव्यांग स्कूल भवन का किया लोकार्पण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले आरोपी को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: हत्या की नियत से जानलेवा हमला करने वाले महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार। पामगढ़ थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG NEWS: आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?