Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नहीं जाऊंगा बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में, इनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए ….जानिए कौन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

नहीं जाऊंगा बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में, इनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए ….जानिए कौन

GrandNews
Last updated: 2021/01/08 at 11:26 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जो बाइडेन को सत्ता सौंपने के लिए तैयार तो हो गए हैं, लेकिन उनकी तल्खी बरकरार है। ट्रम्प ने कहा है कि वे 20 जनवरी को बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे। राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद भी ट्रम्प के तेवर नर्म पड़ते नहीं दिख रहे हैं। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जो लोग जानना चाहते हैं, उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाऊंगा।’

इसके एक घंटे पहले भी ट्रम्प ने एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मुझे वोट देने वाले 7.5 करोड़ ग्रेट अमेरिकन के साथ मैं हमेशा रहूंगा। सभी ने अमेरिका फर्स्ट और मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के लिए काम किया है। इनके साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए।’

- Advertisement -
Ad image

ट्रम्प के साथी भी उनका साथ छोड़ रहे
गुरुवार को अमेरिकी संसद में हुई हिंसा के लिए ज्यादातर लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ही जिम्मेदार मान रहे हैं। यहां तक कि उनके सहयोगी भी उनका साथ छोड़ रहे हैं, इस्तीफे दे रहे हैं। मांग उठ रही है कि ट्रम्प को 12 दिन का बचा हुआ कार्यकाल भी पूरा नहीं करने देना चाहिए।

सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक हो चुके ट्रम्प ने शुक्रवार की सुबह भी एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने पहली बार हिंसा की निंदा की। ये भी कहा कि 20 जनवरी को पावर ट्रांजिशन यानी सत्ता हस्तांतरण नियमों के मुताबिक ही होगा।

संसद भवन के चारों तरफ सुरक्षा जाली लगेगी
गुरुवार की हिंसा के बाद राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा कड़ी की जा रही है। US आर्मी संसद की बाउंड्री पर 7 फीट ऊंची फेंसिंग यानी जाली लगाने जा रही है। इसका काम शुरू भी हो गया है। npr.org की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जाली पर चढ़ना नामुमकिन होगा। यह जाली अगले 30 दिन तक लगी रहेगी। इसके अलावा राजधानी की सुरक्षा के लिए 6, 200 यूएस आर्मी नेशनल गार्ड्स तैनात किए जा रहे हैं। इनके अलावा चार राज्यों से पुलिसकर्मी भी बुलाए गए हैं। हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जाएगी।

गुरुवार की हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई थी
अमेरिकी संसद में गुरुवार को हुई हिंसा में घायल हुए एक पुलिस अफसर की शुक्रवार को मौत हो गई। वॉशिंगटन डीसी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। गुरुवार को एक महिला समेत चार लोगों की मौत हुई थी।

ट्रम्प के करीबी भी उनसे दूर जा रहे
रिपब्लिकन पार्टी के करीब 100 सांसद ऐसे हैं जिन्होंने साफ तौर पर गुरुवार की हिंसक घटनाओं के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प को जिम्मेदार ठहराया। व्हाइट हाउस के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी ऑफिसर, एजुकेशन मिनिस्टर और तमाम मेंबर्स ऐसे हैं, जिन्होंने इस्तीफे दे दिए। बहुत मुमकिन है कि NSA रॉबर्ट ब्राउन और चीफ ऑफ स्टाफ भी पद छोड़ दें। कुल मिलाकर ट्रम्प पर भारी दबाव है कि वे कोई बड़ा फैसला लें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article किसान आंदोलन के शहीदों को युवा कांग्रेस की श्रद्धांजलि
Next Article आज का राशिफल HOROSCOPE : कर्क राशि वालों को आज… मिलेगी प्रगति… पढ़िए शेष राशियों का हाल
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

NEET UG 2025: छत्तीसगढ़ में MBBS/BDS काउंसलिंग 29 जुलाई से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर रोजगार July 26, 2025
CG BREAKING : स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का फंडाफोड़, स्पा संचालिका समेत 5 लोग गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी बरामद 
Breaking News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 26, 2025
CG NEWS : नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू 
छत्तीसगढ़ July 26, 2025
CG NEWS : शहीद राजीव पांडे शासकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई डॉ. वर्णिका शर्मा, कारगिल युद्ध को बताया भारतीय वीरता, संकल्प और बलिदान की अमर गाथा
Grand News July 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?