Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दूसरी वाली के लिए पत्नी समेत बच्चों को जान से मारा, मामले के बाद ससुराल वाले फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

दूसरी वाली के लिए पत्नी समेत बच्चों को जान से मारा, मामले के बाद ससुराल वाले फरार

GrandNews
Last updated: 2021/01/09 at 5:45 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
मेडिकल स्टोर्स की आड़ में चल रहा था कोरोना मरीजों का उपचार
SHARE

बक्सर में एक पति ने दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के कारण अपनी ही पत्नी को जलाकर मार डाला। जरीगांवा में शुक्रवार की रात हेमंती के लिए मौत की रात बनकर आई और उसके साथ 2 बच्चों को भी लील गई। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आड़ में उपेंद्र ने पत्नी के साथ अपने बच्चों को भी मार डाला। हादसे के बाद घर का मंजर जिसने भी देखा, उसकी आंखें बरस पड़ीं। सीने से दूधमुंहे बच्चे को सटाए मां जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे के बाद पति के साथ ससुराल वाले भी फरार हैं। गांववालों ने मृतक के मायके वालों को फोन से इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वह बदहवास होकर बेटी के ससुराल पहुंचे। उनका आरोप है कि रस्सी से बांधकर हेमंती को सोची-समझी साजिश के तहत मारा गया है। इधर, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसे में मौत थी या सोची समझी साजिश, इसको लेकर पड़ताल जारी है। मृतक की पहचान न्यूजपेपर हॉकर उपेंद्र सिंह की पत्नी हेमंती देवी (35 साल), और उनके दो बच्चे रागिनी (4 साल), एक चार माह के नवजात के रूप में की गई है।

- Advertisement -

पति और ससुराल वाले हैं फरार, रस्सी से बांधकर लगा दी आग
हादसे के बाद पति के साथ ससुराल वाले भी घर से फरार हैं। घटना के बाद ससुराल वालों ने हेमंती के मायके वालों को जानकारी नहीं दी। उसे घर में ही छोड़कर वे फरार हो गए। गांववालों ने फोन कर उसके मायके वालों को हादसे की जानकारी दी। हेमंती के एक परिजन विजय शंकर ने बताया कि सूचना के बाद हमलोग जब यहां पहुंचे तो पूरे गांव वाले घर के बाहर जुटे हुए थे लेकिन ससुराल वाले तब तक फरार हो चुके थे। हेमंती का शव एक रस्सी से बंधा हुआ था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सोची समझी साजिश के तहत पत्नी को मार डाला

- Advertisement -

हेमंती के माता-पिता के अनुसार उपेंद्र की यह सोची-समझी साजिश थी। उपेंद्र का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर वह परेशान थी। अक्सर दोनों में इसको लेकर लड़ाई होने लगती थी। बात हाथापाई तक पहुंच जाती थी। जरीगांव में पति-पत्नी के इस मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत बैठ चुकी थी, लेकिन पति था कि उसका रवैया सुधरता नहीं था। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनातनी हुई थी। हालांकि, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह हादसे में मौत थी या सोची समझी साजिश, इसको लेकर पड़ताल जारी है।

- Advertisement -

दूधमुंहे बच्चे को छाती से चिपटाए रही मां

हादसे के बाद घर का मंजर जिसने देखा, उसकी आंखें बरस पड़ीं। सीने से दूधमुंहे बच्चे को लगाए मां जलकर खाक हो चुकी थी। उसकी चीत्कार जबतक लोगों ने सुनी तब तक उसकी भगवान ने सुन ली थी। असह्य जलन और पीड़ा से कराहती हेमंती दुनिया को छोड़ कर चली गई और बच्चों को भी अपने साथ ही ले जाना मुनासिब समझा। पौ फटने के बाद जब स्थानीय लोग दरवाजा तोड़कर अंदर आए तो तीनों झुलस कर नीचे पड़े थे। दर्दनाक मौत के बाद तीनों के लिए शायद रोने वाला भी कोई नहीं होता अगर गांववालों ने इसकी जानकारी उसके मायके वालों को ना दी होती। मृतक के परिजन पहुंचने के बाद चीत्कार से पूरा गांव सिहर गया। बच्चे की नानी शव को कंबल में लिपटा कर रोती रही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बेटी की हत्या कर पिता ने दिया बयान…
Next Article मेडिकल स्टोर्स की आड़ में चल रहा था कोरोना मरीजों का उपचार CRIME : पुजारी के पकड़े जाने के बाद गांव में सन्नाटा, बाकी दोनों आरोपियों के घर पर ताला; पीड़ित की 3 महीने में पुजारी से 800 बार बात हुई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन, स्थानीय लोगों से की आत्मीय बातचीत, सुशासन तिहार की व्यस्तता के बाद भी आमजन से मिलने का नहीं छोड़ा अवसर
Grand News May 28, 2025
May 28, 2025
Grand News May 28, 2025
CG News : डॉक्टर के खुदकुशी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो किए थे वायरल
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 27, 2025
CG News : हमेशा धैर्य रखियेगा सहजता के साथ भगवान आपका निश्चित ही भला करेंगे, धैर्य मानव की संपत्ति है – राजन जी महाराज
छत्तीसगढ़ May 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?