Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धान तौल के इंतजार से किसान परेशान, 10 बाद भी नहीं बिका तो 50 क्विंटल धान में आग लगाई ….फिर हुआ ये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

धान तौल के इंतजार से किसान परेशान, 10 बाद भी नहीं बिका तो 50 क्विंटल धान में आग लगाई ….फिर हुआ ये

GrandNews
Last updated: 2021/01/09 at 5:56 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

एक तरफ सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर शत प्रतिशत धान खरीदने का दावा कर रही है, वहीं शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अलग ही तस्वीर सामने आई। यहां चौबेपुर क्षेत्र स्थित धान खरीद केंद्र पर एक किसान ने अपनी 50 क्विंटल धान में आग लगा दी। किसान 10 दिन धान के बिकने का इंतजार कर रहा था। इसके बाद केंद्र पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में अन्य किसानों ने आग बुझाई। इसके बाद उसके फसल की तौल हुई है।

- Advertisement -

आग लगाने पर हुई तौल
चौबेपुर क्षेत्र के खरगपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह 28 दिसंबर को 50 क्विंटल धान लेकर सरकारी धान खरीद केंद्र पहुंचा था। लेकिन, 10 दिन बीत जाने के बाद भी उसका नंबर नहीं आया। शुक्रवार को उसने केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से तौल करने की मिन्नतें की, लेकिन कर्मचारी आनाकानी करने लगे। इससे हताश होकर किसान वीरेंद्र सिंह ने अपने धान को आग के हवाले कर दिया। यह देख मौके मौजूद अन्य किसानों ने पानी डालकर आग को बुझाया। वहीं, खरीद केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए और उन्होंने आनन-फानन में किसान वीरेंद्र को समझाते हुए उसके धान की तौल शुरू कर दी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

शरारती तत्वों ने लगाई थी आग
मामले की जानकारी होने के बाद सरकारी धान खरीद केंद्र मौके पर पहुंचे संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी रंग बहादुर ने बताया कि शरारती तत्व के द्वारा धान में आग लगा दी गई थी। जिसको चिन्हित किया जा रहा है। उसके ऊपर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाकी सभी आरोप असत्य व निराधार हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बर्ड फ्लू का दहशत! 30 से 50 रुपए किलो तक गिरे चिकन के दाम, इन जगहों में दुकाने बंद
Next Article प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग की अस्मत लूटी…चेन्नई ले जाने के फ़िराक़ में था आरोपी, बीच रास्ते में पुलिस ने धर दबोचा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एक कदम बढ़ाया सेवा कार्य की ओर, अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कई जगहों पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Grand News May 10, 2025
BIG BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन
Breaking News May 10, 2025
CG BREAKING : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा निलंबित
CG BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?