Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG FRAUD : छग में किडनी की ठगी… चाचा ने भतीजे को बनाया शिकार… पढ़िए पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़सरगुजास्वास्थ्य

BIG FRAUD : छग में किडनी की ठगी… चाचा ने भतीजे को बनाया शिकार… पढ़िए पूरा मामला

Desk
Last updated: 2021/01/10 at 6:27 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

देश और प्रदेश में ना तो ठगराजों की कमी है और ना ही उनके शातिराना करतूतों की। आजकल आॅनलाइन ठगी के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं, पर छत्तीसगढ़ के सरगुजा में ठगी का एक ऐसा प्रकरण सामने आया है, जिसे लेकर पुलिस भी हैरान हो गई है।

- Advertisement -

दरअसल, यह ठगी का मामला किडनी से संबंधित है। इसमें और भी चौंकाने वाली बात यह है कि किडनी की ठगी और किसी ने नही बल्कि सगे चाचा ने अपने भतीजे को अपना बड़ा बेटा बनाकर की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मामला जो सामने आया है कि उसके मुताबिक सरगुजा निवासी राजेन्द्र धर दुबे की दोनों किडनियां खराब हो गई थी। ऐसे में डाक्टर ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी, लेकिन राजेंद्र धर दुबे के 2 बेटांे और पत्नी ने किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए अपनी किडनी देने से मना कर दिया। इसके बाद राजेंद्र दुबे ने अपने भतीजे रविंद्र धर दुबे को अपना बड़ा बेटा बताते हुए किडनी ट्रांसप्लांट करा ली। इसके एवज में राजेंद्र धर दुबे ने रविंद्र धर दुबे को जमीन देने के साथ ही उसके बच्चों की परवरिश का आश्वासन दिया था, लेकिन जैसे ही किडनी ट्रांसप्लांट हुई वैसे ही राजेंद्र धर दुबे ने अपना वसीयतनामा बदल दिया और भतीजे रविंद्र धर दुबे को कोई भी संपत्ति देने से मना कर दिया।

- Advertisement -

ऐसे में किडनी देने के साथ ही संपत्ति से वंचित होने के कारण रविंद्र धर दुबे ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में राजेंद्र धर दुबे और पत्नी कौशल्या दुबे सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित का यह भी कहना है कि राजेंद्र धर दुबे ने अपनी पत्नी के नाम की जमीन का वसीयतनामा खुद तैयार किया और उसके साथ धोखाधड़ी की है। ऐसे में यह अपने आप में पहला मामला होगा जब किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया होगा।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल HOROSCOPE : सिंह राशि वालों का… भाग्य है आज प्रबल… दूसरे राशियों का क्या है हाल… पढे़ं आज का राशिफल
Next Article BIG NEWS : राजधानी में लव-जिहाद की… भेंट चढ़ी एक युवती… आरोपी युवक गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

IPL 2025 LSG vs SRH Live : लखनऊ ने की तूफानी बल्लेबाजी, हैदराबाद को 206 रनों का लक्ष्य
Cricket खेल May 19, 2025
CG NEWS:ड्रीप सिंचाई प्रणाली से सजेगा किसान का खेत,सुशासन तिहार के तहत कृषक गबरेल लकड़ा को मिला लाभ,मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
CG Breaking : राज्य सरकार की बड़ी पहल : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदायित सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष समिति गठित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 19, 2025
CG NEWS : सुशासन तिहार के दौरान काम में लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री साय ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Grand News May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?