Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रदेश में यहाँ कोयला खदान में ब्लास्टिंग के दौरान बड़ा हादसा… एक महिला की मौत… दो गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बलरामपुर

प्रदेश में यहाँ कोयला खदान में ब्लास्टिंग के दौरान बड़ा हादसा… एक महिला की मौत… दो गंभीर

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/10 at 12:00 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

बलरामपुर। जिले के परसवार कला के महान टू कोल माइंस के पास एक अवैध छुई मिट्टी खदान के कोयला खदान में ब्लास्टिंग के दौरान धंसकने से एक महिला की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तब वहां 10 से अधिक महिलाएं थीं, जो बाल-बाल बच गईं। खदान में शुक्रवार को दोपहर में 4 ट्रैक्टर-ट्राॅली में छुई मिट्टी लेने के लिए धंधापुर, परसवार, खोडरों गांव की महिलाएं खदान गईं थीं, जो महान टू कोल माइंस का लीज एरिया है।

3 बजे जैसे ही कोयला खदान में ब्लास्ट किया, इसके कुछ मिनट में छुई खदान का ऊपरी हिस्सा दब गया और बाहर मिट्टी गिरने लगी। इससे खदान के अंदर से मिट्टी निकाल रही 32 वर्षीय भगमेंन की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उसकी लाश निकाली जा सकी।

- Advertisement -
Ad image

वहीं उसी समय खदान के मुहेड़ा में उससे मिट्टी को लेकर बाहर निकाल रही धंधापुर उड़माडांड निवासी सुड्डी और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुड्डी नामक महिला के दोनों पैर टूट गए हैं। महिलाओं ने बताया कि घटना के बाद हो-हल्ला होने लगा और फिर भगमेंन को अस्पताल राजपुर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

…तो और लोगों की भी जा सकती थी जान

बताया गया है कि सुबह से मिट्टी लेने गईं आधी महिलाएं वहां से दो ट्राॅली में मिट्टी लेकर घटना से कुछ देर पहले निकल गईं थीं, वरना खदान के अंदर होने पर और भी महिलाओं की जान जा सकती थी। यहां पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है, आसपास गांव की महिलाएं घरों की पोताई के लिए यहां मिट्टी लेने पहुंचती हैं। इसके बाद भी असुरक्षित तरीके से कोयला खदान के पास चल रहे इस अवैध मिट्टी खदान को बंद कराने का प्रयास नहीं किया गया।

सुरक्षाकर्मियों की बात नहीं मानते लोग

सब एरिया मैनेजर आरएस गुप्ता ने कहा है कि खदान के आसपास के लोग सुरक्षा कर्मियों की बात नहीं मानते हैं, उन्हें खदेड़कर भागते हैं। पुलिस में भी रिपोर्ट लिखाते हैं, लोगों को अपनी सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GOOD NEWS : भारत में 16 जनवरी से… शुरू होगा वैक्सीनेशन… पीएम मोदी की घोषणा
Next Article ग्रीन पेट्रो ब्लॉस्ट मामला : अब हुआ बड़ा खुलासा… चार कर्मी भी गंभीर रूप से झुलसे… उधर SSP ने गठित की जाँच टीम… ये अधिकारी करेंगे जांच… 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Hareli Tihar 2025: मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ राउत नाचा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 24, 2025
CG News : जहरीले सांप के डंसने से मासूम बच्ची की मौत, एक की हालत गंभीर
CG News : जहरीले सांप के डंसने से मासूम बच्ची की मौत, एक की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 24, 2025
CG Video : युवती ने छटघाट पुल से अरपा नदी में लगाई 'मौत की छलांग', तलाश में जुटी SDRF 
CG Video : युवती ने अरपा नदी में लगाई ‘मौत की छलांग’, तलाश में जुटी SDRF 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 24, 2025
CG Suicide : दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में पसरा मातम
CG Suicide : दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?