Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रदेश के इस जिले में घूम-घूमकर खोजे जा रहे हैं टीबी के मरीज… कलेक्टर ने की यह अपील 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़सामाजिक

प्रदेश के इस जिले में घूम-घूमकर खोजे जा रहे हैं टीबी के मरीज… कलेक्टर ने की यह अपील 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/12 at 4:16 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। राजनांदगांव जिले में राष्ट्रीय क्षय नियत्रंण कार्यक्रम अंतर्गत 11 जनवरी से 15 फरवरी तक ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ अभियान चलाया जा रहा है। मरीजों की पहचान करने स्वास्थ्य विभाग का अमला जगह-जगह घूम रहा है। इस दौरान मिल रहे मरीजों के लिए निश्शुल्क उपचार की व्यवस्था की जा रही है। इतना ही नहीं मौके पर ही सैंपल लेकर जांच की जा रही है।

कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग टीबी के मरीजों की पहचान के लिए वृहद अभियान चला रहा है। अभियान सोमवार से शुरू किया गया। इसी के तहत जिले में टीबी की उच्च जोखिम समूहों जैसे जेल, खदान, शहरी झुग्गी बस्तिओं, राइस मिल, फैक्ट्री, वृ़द्धाश्रम, एचआरजी समूहों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में टीबी रोग की जांच की जा रही है। अभियान के संचालन के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, टीबी चैंपियन, एनजीओ पार्टनर और मितानिनों की खोजी दल का गठन किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

जांच व उपचार भी निशुल्क 

- Advertisement -

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि उच्च जोखिम समूहों में निवास एवं कार्य करने वाले व्यक्तियों में टीबी रोग होने की संभावना अधिक होती है, जिसे अभियान के माध्यम से खोजने का प्रयास किया जा रहा है। शासन द्वारा टीबी रोग की जांच व उपचार की सुविधा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में निश्शुल्क उपलब्ध है।

- Advertisement -

जागरूकता पर दे रहे हैं जोर

अभियान के तहत टीबी मरीजों की खोज के साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि क्षय रोग असाध्य तो है नहीं। ऐसे में लोगोंं को खुद सामने आकर जांच व समय रहते इलाज करा ही लेना चाहिए। मरीजों की पहचान के साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि जिले को टीबी रोग से मुक्त किया जा सके।

पूरा अभियान कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने की अपील की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देशभर में 14 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में यहां जानिए
Next Article Stock Market Close: 50 हजारी होने के और करीब पहुंचा Sensex, PSU Banks के शेयरों में जबरदस्त उछाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : सकरी क्षेत्र में चला निगम का बुलडोजर...अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का अभियान जारी
CG : सकरी क्षेत्र में चला निगम का बुलडोजर…अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का अभियान जारी
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
CG NEWS : पेड़ काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत  
छत्तीसगढ़ धमतरी June 7, 2025
First Video Game: क्या आपने कभी सोचा है…पहला वीडियो गेम का आविष्कार कब और किसने किया ?
Exclusive Featured Grand News Technology VIRAL VIDEO खेल छत्तीसगढ़ मनोरंजन रोचक खबरें विज्ञान शिक्षा June 7, 2025
CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की सफलता पर अमित शाह ने अफसरों को दी बधाई, बोले — जल्द छत्तीसगढ़ आकर जवानों से मिलूंगा
Grand News June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?