Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरोना पर अंतिम प्रहार: टीकाकरण महाअभियान से पहले कल देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदिल्लीसरकार

कोरोना पर अंतिम प्रहार: टीकाकरण महाअभियान से पहले कल देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/15 at 2:12 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

16 जनवरी यानी शनिवार से भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के रूप में निर्णायक जंग की शुरुआत हो रही है। भारत में कल यानी शनिवार को टीकाकरण अभियान के शुरुआत से पहले सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि राष्ट्र को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी की सुबह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। यह विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा।

- Advertisement -

कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अंतिम हथियार साबित होने वाला टीकाकरण अभियान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के लिए निर्धारित दिनों को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। टीकाकरण के पहले अभियान में सबसे पहले देश के स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना का टीका दिया जाएगा। इसके बाद 50 साल से ऊपर की उम्र वालों को टीका दिया जाएगा और फिर 50 साल के अंदर वाले उन लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा जिन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दिल, किडनी या अन्य कोई संबंधित बीमारी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बीते कुछ महीनों में पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम यह दूसरा संबोधन होगा। इससे पहले अक्टूबर महीने में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था और लॉकडाउन हटने के बाद भी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद के लिए लोगों को कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते रहने की याद दिलाई थी। बता दें कि कल होने वाले टीकाकरण अभियान से पहले सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में टीकों की पर्याप्त खुराकें भेज दी गई हैं।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम से सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 3006 स्थान डिजिटल माध्यम से जुडेंगे और हर केंद्र पर 100 लाभार्थियों का टीकाकरण होगा। यह टीकाकरण अभियान जन भागीदारी के सिद्धांत के तहत प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा जिसमें पहले चरण के तहत सरकारी व निजी क्षेत्रों के स्वास्थ्यकर्मियों और आईसीडीएस कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण अभियान को सुचारू रूप से चलाने और टीका वितरण कार्यक्रम की निगरानी के लिए को-विन (कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) नामक एक डिजिटल मंच भी तैयार किया गया है।

- Advertisement -
TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, अंतिम प्रहार, पीएम मोदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कंगना रनौत पर लगा चोरी का आरोप…
Next Article POLITICS : राम पर सियासत बेहिसाब… डाॅ. रमन ने ट्विटर पर लिखा दोहा… कांग्रेस पर कसा तंज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, चर्च के ठीक सामने करेंगे भागवत कथा, पूरे प्रदेश में पदयात्रा का भी किया ऐलान 
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 2, 2025
CG NEWS : महेश नवमी पर्व की भव्य तैयारी शुरू, माहेश्वरी महिला संगठन प्रदेशभर में 101 व्हीलचेयर का करेंगे दान, प्रभारी भी नियुक्त
छत्तीसगढ़ रायपुर June 2, 2025
CG NEWS : समर कैंप में बच्चों ने सीखी रचनात्मकता के साथ सेवा की भावना, वृक्षारोपण कर हुआ समापन
Grand News June 2, 2025
Expensive Bikes: देखिए दुनिया की सबसे महंगी बाइक्स की लिस्ट
Exclusive Grand News Technology छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?