Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्रेकिंग : मशहूर एक्टर पर फिर लगा यौन शोषण का आरोप… मेकअप आर्टिस्ट ने दर्ज करवाया केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsमनोरंजन

ब्रेकिंग : मशहूर एक्टर पर फिर लगा यौन शोषण का आरोप… मेकअप आर्टिस्ट ने दर्ज करवाया केस

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/15 at 2:30 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

पाकिस्तान के मशहूर गायक और अभिनेता अली जफर एक बार फिर से यौन शोषण का आरोप झेल रहे हैं। अब उन पर पाकिस्तान की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट और ऐक्टिविस्ट लीना घानी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। लीना से पहले अली जफर पर पाकिस्तान की मशहूर गायिका और अभिनेत्री मीशा शफी ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया था।

- Advertisement -

अभिनेता के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए लीना घानी ने पाकिस्तान के सिंध हाई कोर्ट में मामला दर्ज करवाया है। साथ ही उन्होंने अली जफर से 500 मिलियन रुपये के हर्जाने की मांग की है। लीना घानी ने उनके खिलाफ दर्ज मामले की शिकायत को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। साथ ही मामले की जानकारी भी दी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

After years of personal and legal attacks by Mr. Zafar, I have decided to stand up for myself and fight back.

They said go to the courts. So I did. #metoo #TimesUp pic.twitter.com/XSRyaMuTLB

— leena #FreePalestine🇵🇸 (@Leena_Ghani) January 13, 2021

- Advertisement -

लीना घानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘कई सालों तक अली जफर के निजी और कानूनी हमलों के बाद मैंने अपने लिए खड़े होने और लड़ने का फैसला लिया है। करोड़ों महिलाओं की तरह पाकिस्तान मेरा घर है। जब हम अपने ही देश में यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं तब क्या हमारा शोषण किया जाना, हमारी छवि खराब किया जाना और झूठा बताया जाना ठीक है?’

- Advertisement -

उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और अली जफर के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि नवंबर साल 2018 में अली जफर ने फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में लीना घानी, मीशा शफी, फरिहा अयूब, इफत ओमर, हसीमुज जमान खान, महान जाविद, अली गुल, हुमना रजा और सैयद फैजान रजा के खिलाफ साइबर क्राइम विंग में शिकायत दर्ज करवाई थी।

इसके बाद तब मीशा शफी ने अली जफर के खिलाफ कई बार यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं मीशा शफी ने उनपर दो अरब रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मीशा ने उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए 1 बिलियन रुपए और मानसिक यातना और पीड़ा के लिए 1 बिलियन रुपए की मांग की है। मीशा ने अदालत से अली जफर द्वारा उनके खिलाफ दिए गए बयानों को झूठा, दुर्भावनापूर्ण, मानहानि करने वाला और उनकी प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने वाला घोषित करने के लिए भी कहा था।

आपको बता दें कि अली जफर पाकिस्तान के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म तेरे बिन लादेन से की थी। इसके बाद वह मेरे ब्रदर की दुल्हन, लंदन पेरिस, न्यूयॉर्क, टोटल सियाप्पा और डियर जिंदगी में नजर आए थे। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए गाने भी आए हैं।

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, आरोप, बॉलीवुड, भारत, यौन शोषण
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी ख़बर : अन्ना हजारे ने पीएम को लिखा पत्र… किसानों को लेकर कही ये बड़ी बात
Next Article BIG NEWS : 308 दिनों की छुट्टी के बाद… सोमवार से खुल जाएंगे स्कूल… मई में होंगी परीक्षाएं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS: टमाटर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो की उछाल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी बाजार, कीमतें छूने लगीं आसमान
RAIPUR NEWS: टमाटर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो की उछाल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी बाजार, कीमतें छूने लगीं आसमान
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP... जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
TODAY'S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
TODAY’S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?