Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Hardik Pandya Father Death: आधी रात को हार्दिक पांड्या ने दिया था सरप्राइज, हैरान पिता ने यूं लगा लिया था गले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsखेल

Hardik Pandya Father Death: आधी रात को हार्दिक पांड्या ने दिया था सरप्राइज, हैरान पिता ने यूं लगा लिया था गले

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/16 at 1:38 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शनिवार की सुबह एक बुरी खबर ने झकझोर कर रख दिया। उनके पिता हिमांशु पांड्या का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपने पिता से खास लगाव रखने वाले हार्दिक के लिए यह पीड़ा असहनीय है और हर कोई उन्हें अपनी संवेदनाएं दे रहा है। हार्दिक और उनके बड़े भाई क्रुणाल आज एक सफल क्रिकेटर हैं लेकिन इसके पीछे उनके पिता का संघर्ष और त्याग शामिल है।

हार्दिक और उनके पिता के बीच का लगाव और प्यार किसी से छुपा नहीं है और दोनों ने पूरी दुनिया के सामने इसका इजहार भी हमेशा किया। बेटों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढने वाले हिमांशु पांड्या अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन आइए आज उस एक वाकये को याद करते हैं जब हार्दिक के सरप्राइज पर उनके पिता हैरान रह गए थे।

- Advertisement -
Ad image

साल 2018 में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी। यह दौरा काफी लंबा चला था। ऐसे में सभी खिलाड़ियों की तरह हार्दिक भी अपने परिवार से लंबे समय तक दूर रहे। हालांकि, दौरा खत्म होने के बाद हार्दिक ने अपने पिता को आश्चर्यचकित कर दिया था।

- Advertisement -

पांड्या इंग्लैंड के थकाऊ दौरे से लौटने के बाद बिना किसी को बताए अपने पिता से मिलने पहुंच गए। वह देर रात अपने पिता के पास गए और उन्हें नींद से उठाया, इसके बाद का दृश्य देखने लायक था। घर पहुंचने के बाद जब हार्दिक ने अपने पिता को नींद से उठाया तो बेटे को देखते ही वह हैरान रह गए और उसके बाद उसे गले से लगा लिया। दोनों कुछ समय तक एक-दूजे के गले मिलते रहे। इसके बाद हार्दिक ने अपने पिता को गाल पर किस भी किया।

- Advertisement -

पांड्या ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया था। हार्दिक ने वीडिया का कैप्शन दिया था, तीन महीने के बाद पिता को देखा।

 

TAGGED: DEATH, Hardik Pandya, INDIA, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोरोना के निराशाकाल के बाद वैक्सीनेशन आरंभ
Next Article ब्रेकिंग : संदिग्ध अवस्था में मिली 24 वर्षीय युवती की लाश… मौके पर पहुंची पुलिस… जताई जा रही यह आशंका 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG NEWS
BIG NEWS: एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 क्रैश: ब्लैक बॉक्स से डेटा रिकवरी सफल, जांच जारी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
BIG NEWS : दर्दनाक हादसा ! दिल टूटने के बाद... सैड रील बनाते-बनाते 13वें फ्लोर से गिरी... मौत
BIG NEWS : दर्दनाक हादसा ! दिल टूटने के बाद… सैड रील बनाते-बनाते 13वें फ्लोर से गिरी… मौत
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
BIG NEWS : अब दोपहिया वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स, 15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू
BIG NEWS : अब दोपहिया वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स, 15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू
Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
CG News : एक ही परिवार के 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम 
CG News : एक ही परिवार के 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम 
छत्तीसगढ़ सरगुजा June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?