Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आवश्यक बैठक सम्पन्न कार्यकर्ताओं को बूथ एवं सेक्टर के कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के आगमन से जिले केे विकास को गति मिलेगी-मण्डावी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आवश्यक बैठक सम्पन्न कार्यकर्ताओं को बूथ एवं सेक्टर के कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के आगमन से जिले केे विकास को गति मिलेगी-मण्डावी

Mahak Qureshi
Last updated: 2021/01/21 at 7:09 PM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आवश्यक बैठक सम्पन्न
कार्यकर्ताओं को बूथ एवं सेक्टर के कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के आगमन से जिले केे विकास को गति मिलेगी-मण्डावी

- Advertisement -

कांकेर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने रणनीति बनायी गई। बैठक के दौरान ब्लाक संगठन के नवनियुक्त अध्यक्षगण का अभिनंदन तथा निवृृतमान अध्यक्षगण का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। बैठक के दौरान संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी तथा इस संबंध में तैयारियों तथा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संगठन के द्वारा जवाबदेही तय करने की सुझाव दिये गये। छ.ग. विधानसभा के उपाध्यक्ष भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मण्डावी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कांकेर जिले में प्रवास को लेकर क्षेत्रवासियों तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

- Advertisement -

क्योंकि कोरोना काल के लम्बे अंतराल के पश्चात मुख्यमंत्री जी का जिले में आगमन हो रहा है इससे जिले वासियों को बड़ी सौगाते मिलेंगी तथा विकास के नये आयाम स्थापित होंगे उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जुटकर तैयारी में लग जाये साथ ही उन्होंने संगठन से भी अपील किया कि उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठता के आधार पर कार्यकर्ताओं का सम्मान मिले। अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नारायणपुर जिले के प्रवास के दौरान कार्यक्रम एवं व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि 27 और 28 जनवरी का दिन कांकेर जिलेवासियों के लिए सौगात भरा दिन होगा क्योंकि मुख्यमंत्री जी प्रत्यक्ष रूप से इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता तथा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे है जो कि अपने आप में एक बड़ी बात है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का परिचय देते हुए भागीदारी तय करने की अपील की। जिला संगठन प्रभारी पियुष कोसरे ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन जिले के कार्यकर्ताओं को नयी उर्जा प्रदान करेगी साथ ही साथ क्षेत्र के विकास के लिए उनका आगमन मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता छ.ग. शासन जनहित से जुड़े महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी आम जनता को देकर उन्हें लाभान्वित करे इससे संगठन मजबूत होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ, सेक्टर तथा जोन स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए इन्हें जवाबदारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सीधा मुख्यमंत्री से संवाद किया जा सकता है इसलिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाये।
बैैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक शंकर धु्रवा, बिरेश ठाकुर, नितिन पोटाई, हेमंत धु्रव, हेमनारायण गजबल्ला, जनकनंदन कश्यप, गिरवर साहू, दिलीप खटवानी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, सियो पोटाई, सुनील पाढ़ी, मिथलेश शोरी, चाकेश्वर गढ़पाले, सुनील गोस्वामी, रोमनाथ जैन, बिरेन्द्र ठाकुर, हरनेक सिंह औजला, नरेन्द्र यादव, ठाकुरराम कश्यप, माण्डवी दीक्षित, आशीष दत्ता राय, विजय ठाकुर, पुरूषोत्तम पाटिल, अभिजीत भट्टाचार्य, पंकज शाह, टकेश सिन्हा, कौशिल्या शोरी, तरेन्द्र भण्डारी, शिवनारायण कुलदीप, दुर्गेश ठाकुर, अखिलेश चंदेल, विश्राम गावड़े, परदेशी निषाद, के.डी. मिश्रा, रोहिदास शोरी, मनोज जैन, याशीन कराणी, मकबूल खान, सुनाराम तेता, किशोर मरकाम, शोपसिंह आंचला, दिपक शोरी, कौशिल्या शोरी, प्यारी सलाम, कासीम खान, डोमेन्द्र सिंह ठाकुर, पंकज वाधवानी, नरोत्तम पटोडी, महेन्द्र यादव, शिवभान सिंह ठाकुर, इसहाक अहमद, मिलाप सिंह, अजय रेणु, मतीन खान, विजय यादव, चमन साहू, योगेश राजपूत, महेन्द्र नायक, राजू दुबे, शिवांकित श्रीवास्तव, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश द्विवेदी, नवाज अली, सुप्रकाश मलिक, बबलू कुंवर दादरा, रोशन आरा, आरती यादव, यास्मीन खान, गोमती सलाम, नरोत्तम पटेल, कमलेश देवांगन, शब्बीर मेमन, महेश साहू,  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बीजद नेता की गोली मारकर हत्या, अज्ञात आरोपी ने 7 गोली सीने में उतरा, क्षेत्र में सन्नाटा
Next Article  शराबप्रेमियों के लिए बड़ी खबर… प्रदेश में यहां दो दिन मदिरा दुकान रहेगी बन्द… कलेक्टर ने जारी किया आदेश… जानिए क्या है कारण…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : नहर किनारे युवक की लाश मिलने से मच हड़कंप, सदमें में परिजन
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 22, 2025
CG Crime : छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 22, 2025
IPL 2025 MI Vs DC : मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में बनाई जगह, DC को 59 रनों से हराया
Cricket खेल May 22, 2025
Raipur Crime : मैट्रिमोनियल जाल में फंसे AIIMS रायपुर के डॉक्टर: शादी का वादा, अस्पताल का सपना और 46 लाख की ठगी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?