Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगी अयोध्या की झांकी… राम मंदिर की प्रतिकृति से सजेगा यूपी का शोकेस…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALउत्तरप्रदेशदेशसामाजिक

गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगी अयोध्या की झांकी… राम मंदिर की प्रतिकृति से सजेगा यूपी का शोकेस…

GrandNews
Last updated: 2021/01/22 at 10:38 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश का शोकेस पौराणिक शहर अयोध्या की विरासतों और राम मंदिर की प्रतिकृति से सजेगा। इसके साथ ही दीपोत्सव की भव्यता, रामायण के प्रेरक प्रसंगों पर आधारित झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी। सजी झांकी के अग्र भाग में महर्षि वाल्मीकि और पीछे की तरफ मंदिर की प्रतिकृति होगी।

18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने परेड में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियों का प्रदर्शन किया। यहां तैयारियों में लगे उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि अयोध्या हमारे लिए पवित्र नगरी है और राममंदिर हर आस्थावान के लिए श्रद्धा का विषय है। इस प्राचीन नगरी की प्राचीन विरासत की झांकी का प्रदर्शन होगा। झांकी में भगवान राम के प्रतिरूप के साथ कलाकारों का दल होगा। पीली रेशमी धोती और रुद्राक्ष की माला धारण कर भगवान राम का स्वरूप धरने वाले अजय कुमार कहते हैं कि मैं बहुत खुश हूं कि अयोध्या की विरासत यूपी के शोकेस में दिखेगी और मैं राम के रूप मे रहूंगा। चंदौली के लक्ष्मणगढ़ निवासी कुमार कहते हैं, हम राजपथ पर अयोध्या की विरासत को शोकेस के रूप में देखने का बेहद उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। झांकी में एक तरफ अयोध्या में दीपोत्सव समारोह का जगमगाते लैंप के जरिये उतारा जाएगा तो दूसरी तरफ निषादराज गृह, शबरी के बेर, पाषाण अहिल्या, संजीवनी लाते हनुमान, जटायु राम संवाद और अशोक वाटिका के दृश्य होंगे।

- Advertisement -
Ad image

बता दें, नौ नंवबर 2019 को उच्चतम न्यायालय ने रामजन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद का समाधान कर दिया था और वहां पर राम मंदिर बन रहा है। वहीं अयोध्या में मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन की व्यवस्था का आदेश दिया था। विवादित स्थल के राम मंदिर होने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 को अयोध्या में भूमि पूजन किया था। मंदिर का निर्माण 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

- Advertisement -
TAGGED: #झांकी में भगवान राम, #मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, #रामजन्मभूमि, GRAND NEWS, INDIA, उच्चतम न्यायालय, उत्तर प्रदेश, गणतंत्र दिवस, ग्रैंड न्यूज़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत, सुप्रीम कोर्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : किसान आंदोलन में मारे गए… लोगों के परिवार को पांच लाख रुपये व नौकरी देगी सरकार… मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान…
Next Article IND vs AUS: भारत के बॉलिंग कोच भरत अरुण ने बताया, कंगारू बल्लेबाजों के खिलाफ किस रणनीति के तहत की गेंदबाजी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

June 7, 2025
Grand News June 7, 2025
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Durg Breaking: अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन रेड, 52 हजार किलो माल जब्त, कारखाना सील
Durg Breaking: अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन की रेड, 52 हजार किलो माल जब्त, कारखाना सील
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG : छत्तीसगढ़ में बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी, गन्ने रास की तरह गिलास में मिलेगा बीयर, इतने में मिलेगी लाइसेंस की चाबी
CG : छत्तीसगढ़ में बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी, गन्ने रस की तरह गिलास में मिलेगा बीयर, इतने में मिलेगी लाइसेंस की चाबी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?