Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : किस पर बरसेगी… शनिदेव की कृपा… जानिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : किस पर बरसेगी… शनिदेव की कृपा… जानिये आज का राशिफल

Desk
Last updated: 2021/01/23 at 7:49 AM
Desk
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक : 23जनवरी, 2021

मेष : आज मेष राश‍ि के जातकों का भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बदल सकता है। लेक‍िन आज हर काम में सावधानी बरतनी जरूरी है। वहीं आज अगर कोई नया कार्य या फिर रोजगार शुरू करने का सोच रहे हैं तो किसी बड़े-बुजुर्ग की राय जरूर लें। सफलता मिल सकती है। द‍िन का दूसरा ह‍िस्‍सा आपके ल‍िए कल्‍याणकारी साबित हो सकता है।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ : आज आपका व्यक्तित्त्व निखरेगा। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम करवा सकते हैं। हालांक‍ि आज आप कार्यक्षेत्र में किसी से किये वादे पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। इससे थोड़ी द‍िक्‍कतें भी होंगी। लेक‍िन मन को शांत रखेंगे तो इसका समाधान भी न‍िकाल ही लेंगे। पार‍िवार‍िक मामलों में आज आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे। हालांक‍ि इसका उद्देश्‍य आपसी संबंध को बचाना ही होगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा।

- Advertisement -

मिथुन : आज का दिन आपके लिये सम्मानजनक रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ कमी रहेगी लेकिन मानसिक रूप से भले-बुरे का ध्यान रखकर ही प्रत्येक कार्य को करेंगे। व्‍यवसाय में सफलता को लेकर ज्यादा उम्मीद नहीं रहेगी लेकिन नए लोगों से पहचान भविष्य के लिये अवश्य लाभ के मार्ग खोलेगी। दोपहर के समय शिथिलता बनेगी। लेक‍िन व्यस्तता के कारण महसूस नहीं होगी। एक से अधिक क्षेत्र में भाग्य आजमाएंगे।

- Advertisement -

कर्क : आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक अथवा घरेलू कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे। इसके बाद व्यावसायिक कारणों से परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल थोड़ी विलंब से लेकिन जरूर मिलेगा। किसी सौदे की बात पक्की होने से व्यवसायी वर्ग में प्रसन्‍नता होगी। नौकरी पेशा लोग जल्दबाजी में कार्य पूर्ण करेंगे जिससे छोटी मोटी भूल हो सकती है लेकिन नुकसानदायी नहीं रहेगी। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी होगी।

सिंह : आज आपका व्यवहार एक समान नहीं रहेगा। पल-पल में बदलती मनोदशा खुद के साथ अन्य लोगोंं को भी परेशानी में डालेगी। किसी भी कार्य में एक बार में निर्णय नहीं ले सकेंगे। धर्म-कर्म अथवा टोने-टोटके में रुचि लेंगे। दिन के आरंभिक भाग में घरेलू कार्यों की व्यस्तता रहेगी। दोपहर बाद का समय व्यावसायिक गतिविधियों के कारण व्यस्त रहेगा। जिसका फल धन लाभ के रूप में म‍िलने का योग है। व्यवसायी वर्ग कुछ नई योजनाएं बनाएंगे लेकिन अभी इन्हें प्रभाव में ना लाएं। पारिवारिक वातावरण किसी ना किसी के नजर अंदाज करने से खराब हो सकता है।

कन्या : आज का दिन हानिकारक रहेगा। आज प्रत्येक कार्य मे सावधानी अपेक्षित है। व्यवसाय के साथ घरेलू कार्यों में जल्दबाजी ना करें। अन्‍यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। निराशा में किसी से अभद्र व्यवहार कर सकते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में नई परेशानियां खड़ी होंगी। कार्य-व्‍यवसाय में कुछ द‍िक्‍कतें आ सकती हैं। यात्रा में विशेष सावधानी बरतें। वाहन अथवा उपकरण से दुर्घटना का भय है। किसी से लेन-देन को लेकर कहासुनी हो सकती है, व्यवहारिकता अपनाएं। पर‍िवार में आपसी मतभेद रहने से उदासीनता रहेगी।

तुला : आज दिन के आरंभ से मध्यान तक शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य मे उत्साह नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी अन्य लोगों के भरोसे रहना पड़ेगा। दोपहर बाद सेहत में सुधार आने लगेगा फिर भी ज्यादा परिश्रम वाले कार्य से बचें। व्यावसायिक स्थल पर आज का दिन सुस्त ही रहेगा लेकिन संध्या के समय आकस्मिक लाभ से उत्साहित तो होंगे परंतु खर्च भी आकस्मिक होने से धन संचय नही कर सकेंगे। घर में आज किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अन्य घरेलू कार्यों में भी दौड़-धूप लगी रहेगी।

वृश्चिक : आज के दिन आप स्वयं निश्चिन्त होकर कार्य करेंगे। लेकिन अपने संपर्क में आने वालों पर आप प्रेशर बनाने की कोश‍िश करेंगे। इससे आपके सहकर्मी भी आपसे नाराज रहेंगे। इसके चलते आज कार्यक्षेत्र में दिन का आरंभिक टेंशन भरा रह सकता है। लेकिन मध्यान बाद से रात्रि के बीच में लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कुछ कार्य जोड़-तोड़ कर बना लेंगे परन्तु कुछ कार्य आपके अड़ियल रवैये के कारण बीच में लटक सकते हैं। व्यवहार की कमी कुछ ना कुछ नुकसान अवश्य कराएगी। विरोधी प्रबल रहेंगे लेकिन आपके सामने आने की हिम्मत नहीं करेंगे। संतान के व्‍यवहार से आहत हो सकते हैं। क‍िसी मेहमान के आने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME : पहले 15 साल की छात्रा को लगवाई ड्रग्स और शराब की लत, फिर दो महीने तक किया गैंगरेप
Next Article SURVEY : पीएम मोदी के बाद… प्रधानमंत्री के लिए…किस पर भरोसा… जनता ने बताया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : दो दिनों तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी और स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 
Grand News July 9, 2025
CG POLICE TRANSFER : SSP ने 2 थाना प्रभारी समेत 13 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट -
CG POLICE TRANSFER : SSP ने 2 थाना प्रभारी समेत 13 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट –
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 9, 2025
Fighter Plane Crashed: राजस्थान के चुरू में सेना का फाइटर प्लेन क्रैश, एक शव बरामद
Fighter Plane Crashed: राजस्थान के चुरू में सेना का फाइटर प्लेन क्रैश, एक शव बरामद
Breaking News NATIONAL देश July 9, 2025
Bihar Bandh: मतदाता सूची सत्यापन के खिलाफ महागठबंधन का चक्का जाम, राहुल-तेजस्वी ने किया विरोध मार्च
Bihar Bandh: मतदाता सूची सत्यापन के खिलाफ महागठबंधन का चक्का जाम, राहुल-तेजस्वी ने किया विरोध मार्च
NATIONAL देश July 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?