Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दुःखद : …यदि किसानों ने रास्ता दे दिया होता , तो बच सकती थी मजदूरों की जान… तीनों फैक्ट्रियां हुईं राख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

दुःखद : …यदि किसानों ने रास्ता दे दिया होता , तो बच सकती थी मजदूरों की जान… तीनों फैक्ट्रियां हुईं राख

GrandNews
Last updated: 2021/01/23 at 4:09 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के इंडस्टियल एरिया में तीन फैक्ट्रियों में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई थी, जिसमें दो श्रमिकों की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। शनिवार सुबह दोनों श्रमिकों के शव मिले। बताया जा रहा है कि किसानों ने रास्ता नहीं दिया था, जिस वजह से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर समय से नहीं पहुंच पाई। मृतकों की पहचान अमर कुमार और गणेश कुमार के रूप में हुई है।

- Advertisement -

MI पार्ट 2 में फैक्ट्री नंबर 1624, 1625 व 1626 में चप्पल, प्लास्टिक के दाने, हेलमेट और गत्ते की शीट बनाने की काम होता है। इन फैक्ट्रियों में से एक प्लास्टिक के सामान बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने साथ लगती दो फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। श्रमिकों ने खिड़कियों के शीशे तोड़ बाहर निकलकर जान बचाई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही MI पार्ट एक में स्थित फायर ऑफिस में छह दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। औसतन 1 किलोमीटर की दूरी है। लेकिन आंदोलनरत किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जमावड़े के कारण दमकल गाड़ियों को रास्ता नहीं मिला। किसी तरह निकलकर वे मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक एक घंटे की देरी हो चुकी थी और दोनों श्रमिकों की मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि दोनों श्रमिक 6 महीने पहले यहां काम करने आए थे। गणेश (37) साल की पत्नी, दो बच्चों व भतीजे अमर कुमार के साथ रहता था। गणेश व अमर दोनों हर रोज की तरफ फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे कि आग लग गई। गणेश की पत्नी छीना देवी दूसरे श्रमिकों की तरह बाहर की तरफ भागी, लेकिन गणेश और अमर फैक्ट्री के अंदर वाले क्षेत्र में होने के कारण बाहर नहीं आ पाए।

- Advertisement -
TAGGED: CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, बहादुरगढ़, हरियाणा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भाई ही निकला बहन का कातिल….. शादी के एक दिन पहले उतारा मौत के घाट…
Next Article किसान आंदोलन के समर्थन में कई जगह सौंपे गए राज्यपाल के नाम ज्ञापन, किसान गणतंत्र परेड में शामिल होने हुए रवाना किसान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?