Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME : संस्कारधानी में शिक्षक बना हैवान… बहाने से बुलाकर लूटी अस्मत… ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़राजनादगांव

CRIME : संस्कारधानी में शिक्षक बना हैवान… बहाने से बुलाकर लूटी अस्मत… ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई

Desk
Last updated: 2021/01/24 at 11:52 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

राजनांदगांव। जिले के घुमका ब्लाक के चंवरढाल में एक स्कूली छात्रा को शिक्षक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस हैवान शिक्षक ने शिक्षा के मंदिर को कलंलित कर दिया है। पढ़ाई के लिए नोट्स देने के बहाने छात्रा को बुलाकर हैवान शिक्षक ने छात्रा की अस्मत लूट ली। घटना के बाद जब पीड़िता चीखते हुए स्कूल के क्लास रूम से बाहर निकली तो आसपास के ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को घेरकर पकड़ लिया। उसके खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक चंवरढाल स्कूल में पदस्थ शिक्षक दुर्गेश यादव ने हायर सेकंडरी की छात्रा को नोट्स देने के बहाने फोन किया। उसे शुक्रवार को अकेले स्कूल आने की बात कही। शिक्षक की बातों में विश्वास करते हुए छात्रा स्कूल पहुंच गई। तब पूरे स्कूल में शिक्षक के अलावा कोई भी मौजूद नहीं था। आरोपी शिक्षक दुर्गेश, छात्रा को स्कूल के क्लास रूम में ले गया। जहां उसे धमकाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के मुताबिक आरोपी दुर्गेश ने उसे क्लास रूम में ही डराया धमकाया।

- Advertisement -
Ad image

ग्रामीणों ने छात्रा की हालत देखने के बाद आरोपी शिक्षक को घेरकर स्कूल में ही रखा। करीब तीन घंटे तक शिक्षक दुर्गेश को क्लासरूम में ही बंद रखा गया। पीड़िता के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। पीड़िता नजदीक के गांव की रहने वाली है, जिनके माता-पिता धान बेचने दूसरे गांव गए हुए थे। शाम में शिक्षक के माफी मांगने और पीड़िता के घर जाने की जिद को देखते हुए ग्रामीणों ने शिक्षक दुर्गेश को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने कहा है कि दोषी संबंधित शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -

पीड़ित छात्रा जैसे-तैसे अपने गांव पहुंची। रात में जब धान बेचकर उसके माता-पिता घर लौटे तब छात्रा ने पूरे घटना की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को पीड़िता के परिजन आसपास के ग्रामीणों के साथ घुमका थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने छात्रा का बयान लिया। छात्रा ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक दुर्गेश यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। देर शाम तक शिक्षक को हिरासत में भी ले लिया गया।

- Advertisement -

10 शिक्षकों का नाम शामिल
शिक्षक को जिस सम्मान से देखा जाता रहा है, उस सम्मान पर बीते दो साल में 10 शिक्षकों ने कालिख पोती है। बीते दो साल में जिले के अलग-अलग स्कूलों में पदस्थ 10 शिक्षकों पर दुष्कर्म और छेड़खानी का आरोप लगा है। परिजनों के शिकायतों के बाद इन शिक्षकों पर कानूनी कार्रवाई भी हुई है। हालात को सुधारने शिक्षा विभाग ने कई प्रयोग करने का दावा किया, टीम भी बनाई। लेकिन स्थिति अब तक जस की तस ही बनी हुई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एक दिन की मुख्यमंत्री : सृष्टि आज संभालेंगी मुख्यमंत्री का पद… यह रहेगा सीएम का प्रोटोकॉल 
Next Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में 13 हजार 576 नये मरीज,132 लोगों की मौत CORONA BREAKING : सक्रिय मामलों में गिरावट जारी, बीते 24 घंटे में 14,849 केस…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: राजधानी रायपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत खनन में लगी चेन मशीन व 7 हाईवा जब्त
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दिशांत जैसवाल ने प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के नाम पर की चार लाख की ठगी
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 29, 2025
Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: आज किस पर बरसेगा सितारों का करिश्मा और कौन रहेगा संभलकर — जानिए ‘प्रकाश जोशी’ से अपना दिन 🌟
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 29, 2025
Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में इतिहास रचते शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की सीधी बातचीत
Grand News देश June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?