Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जम्मू कश्मीर : डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में हरियाणा का एक जवान शहीद, शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
ExclusiveGrand Newsदेश

जम्मू कश्मीर : डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में हरियाणा का एक जवान शहीद, शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव..

Poonam Shukla
Last updated: 2020/05/18 at 11:48 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

गुरुग्राम। जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी ताहिर अहमद भट के एनकाउंटर की कार्रवाई के दौरान गुड़गांव के दमदमा निवासी सिपाही राज सिंह खटाना शहीद हो गए। शनिवार रात डोडा के खोत्रा गांव में आतंकी ताहिर के आने की सेना को सूचना मिली। सभी सुरक्षा एजेंसियों ने एक घर को घेर लिया। अंदर छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमे राज सिंह लोहा लेते शहीद हो गए।

जवान राज सिंह के गांव दमदमा में आज जहां एक तरफ गम का माहौल है, वहीं गांव और परिवार के लोगों को अपने सपूत की शहादत पर गर्व भी है। ग्रामीणों के अनुसार राज सिंह बड़े ही सहनशील मिजाज और खेल के शौकीन थे। उनकी शहादत के बाद ग्रामीण अपने गांव के इस वीर सपूत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जवान राज सिंह ने शहादत से पहले अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी। वीडियो कॉल पर राज ने मां से अपना ख्याल रखने और छुट्टी मिलते ही घर आने की बात कही थी।

- Advertisement -
Ad image

शहीद राज सिंह के पिता गजराज सिंह भी आर्मी से रिटायर्ड थे। करीब पांच साल पहले एक एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। शहीद राज सिंह 6 महीने से लगातार ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान नियमित रूप से वे फोन पर अपने बेटे से बात करते थे और उसे अच्छे से पढ़ाई करने की सलाह देते थे।

- Advertisement -

राज सिंह के घर में चार बहनें और 2 भाई हैं। उनकी सभी बहनें शादीशुदा हैं, दो छोटे भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं। राज सिंह के 2 बेटे और 1 बेटी है। राज सिंह ने सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा पास करते ही 9 साल पहले आर्मी ज्वाइन कर ली थी और आर्मी में रहते हुए देश के लिए शहादत दे दी।

- Advertisement -

शहीद राज सिंह हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले थे. उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचाया जा चुका है। कुछ ही देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नहीं रहे पीसीसी के पूर्व उपाध्यक्ष डाॅ साहू…. सीएम ने किया शोक व्यक्त
Next Article सीएम ने बढ़ते संक्रमण को देख जारी किया तल्ख निर्देश…. घर-घर पहुंचेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता….. देनी होगी प्रत्येक जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?