Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब इस हॉलीवुड फ़िल्म में नज़र आएंगी ये अभिनेत्री… भारत में भी होगी फ़िल्म की शूटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

अब इस हॉलीवुड फ़िल्म में नज़र आएंगी ये अभिनेत्री… भारत में भी होगी फ़िल्म की शूटिंग

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/26 at 1:13 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के ख़ाते में एक और हॉलीवुड फ़िल्म जुड़ गयी है। एंथोलॉजी फ़िल्म वुमन स्टोरीज़ की एक कहानी में जैकलीन दिखायी देंगी। इस फ़िल्म का निर्देशन लीना यादव कर रही हैं। इस एंथॉलॉजी में अलग-अलग जॉनर की 6 कहानियां होंगी। कॉमेडी, डॉक्यू-ड्रामा और एनिमेशन आधारित शॉर्ट फ़िल्में होंगी।

डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन जिस शॉर्ट में काम कर रही हैं, उसका नाम शेयरिंग अ राइड है। इसमें ट्रांसजेंडर मॉडल अंजलि लामा भी अहम किरदार में दिखेंगी। लीना यादव इससे पहले पार्च्ड, राजमा चावल और तीन पत्ती जैसी फ़िल्में बना चुकी हैं। तीन पत्ती में अमिताभ बच्चन और आर माधवन लीड रोल में थे। श्रद्धा कपूर ने इस फ़िल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। एंथोलॉजी फ़िल्म में कारा डेलेविंग्ने, एवा लोंगोरिया, मार्गरीटा बाय, लियोनर वरेला और ऑस्कर पुरस्कार विजेता मरसिया गे हार्डन भी नज़र आएंगे। वुमन स्टोरीज़ की शूटिंग इटली, भारत और अमेरिका में शूट की जाएगी। फ़िल्म को लैंगिक समानता को प्रमोट करने वाली संस्था वी टू इट टूगेदर सपोर्ट कर रही है।

- Advertisement -
Ad image

जैकलीन इससे पहले 2015 में आयी ब्रिटिश फ़िल्म डेफिनिशन ऑफ़ फियर में काम कर चुकी है, जो हॉरर-थ्रिलर थी। यह फ़िल्म 5 दिसम्बर 2015 को दिल्ली इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में दिखायी गयी थी। 31 जनवरी को इसे ब्रिटेन में डीवीडी पर रिलीज़ किया गया था।

बॉलीवुड की बात करें तो जैकलीन अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडेय में नज़र आएंगी। वहीं, जॉन अब्राहम की अटैक का भी वो हिस्सा हैं। भूत पुलिस में भी जैकलीन अहम रोल में दिखेंगी। मॉडलिंग से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली जैकलीन फर्नांडिस ने 2009 में फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी ग्लैमरस अदाओं के जरिये बहुत ही जल्दी नाम बना लिया।

सलमान खान ने उनके करियर को संवारने में काफी मदद की है। रेस और हॉउसफुल सीरीज़ का हिस्सा रहीं जैकलीन ने सलमान खान के साथ किक और हाल ही में आई रेस 3 में काम किया। जैकलीन ने 2019  में सुशांत सिंह राजपूत के साथ ड्राइव से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया, जो नेटफ्लिक्स पर आयी थी।इसके बाद 2020 में आयी सीरियल किलर ममें उन्होंने लीड रोल निभाया। यह फ़िल्म भी नेटफ्लिक्स पर आयी थी।

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, बॉलीवुड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दर्दनाक हादसा : तेज रफ़्तार एंबुलेंस खड़े कंटेनर से टकराई… 5 लोगो की मौत… हादसे की बताई जा रही यह वजह… 
Next Article 25 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप… गश्त के दौरान रात में सड़क पर रोती मिली पीड़िता
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : बस ड्राइवर की नौकरी छोड़ी, घोड़े को बनाया हमसफ़र – मैनपुर के नकुल बीसी की अनोखी कहानी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी गृह मंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जवाब में डिप्टी सीएम ने कही यह बात
Grand News July 19, 2025
भूपेश बघेल के घर ED के एक्शन पर प्रियंका गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा – लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश
Grand News July 19, 2025
इंसाफ़ की जिद-अपने ही घर से बेघर हुए बुजुर्ग की गुहार… न्याय की आस में 24 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे 80 वर्षीय अहमद बेग
Grand News July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?