Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Farmers Protest : दिल्ली उपद्रव में 300 पुलिसकर्मी घायल… किसान रैली में हिंसा के मामलों में कई लोगो पर FIR… CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमदेश

Farmers Protest : दिल्ली उपद्रव में 300 पुलिसकर्मी घायल… किसान रैली में हिंसा के मामलों में कई लोगो पर FIR… CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचान

Poonam Shukla
Last updated: 2021/01/27 at 12:36 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुए उपद्रव पर पुलिस लगातार एक्शन में है। हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं पर अब तक 22 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर, मेट्रो मैनेजमेंट ने आज फिर लाल किला मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है, वहीं जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट बंद किए गए हैं। उधर, लाल किले पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी लाल किले पहुंचकर जायजा लिया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

किसानों ने मंगलवार को अपनी ट्रैक्टर परेड तय वक्त से पहले ही शुरू कर दी। पुलिस ने परेड के लिए मंगलवार दोपहर 12 से शाम 5 बजे का वक्त और रूट तय किया था। दिल्ली में दाखिल होने के लिए सिंघु, टीकरी और गाजीपुर एंट्री प्वाइंट बनाए गए थे। लेकिन, किसान सुबह 8.30 बजे ही इन एंट्री प्वाइंट्स पर बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली में जबरदस्ती घुस गए और अपनी परेड शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि दिन भर चली हिंसा में 300 जवान घायल हो गए।

दिल्ली में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई। शाह ने राजधानी में अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियां भेजने के आदेश दिए। दिल्ली पुलिस को उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सात FIR दर्ज की हैं। वहीं, दिल्ली की हिंसा के बाद हरियाणा में कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई। मुख्यमंत्री खट्टर ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही दिल्ली से सटे तीन जिलों सोनीपत, पलवल और झज्जर में इंटरनेट और SMS सर्विस बंद कर दी गई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : राजधानी में यहाँ सिगरेट का धुआं मुंह पर छोड़ने से टोका… तो दो बहनों पर किया जानलेवा हमला… घुटने पर बैट मारा… वहीं दूसरी का सिर फोड़ा… फिर जो हुआ… 
Next Article अंडर 14 टेनिस टूर्नामेंट के विजेताओं को महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने पुरस्कृत किया… कहा – यूनियन क्लब की आल इंडिया स्तर पर हो रही सराहना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

May 22, 2025
Grand News May 22, 2025
BIG NEWS : सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, चार के छिपे होने की मिली थी सुचना, गोलीबारी जारी
Grand News May 22, 2025
CG NEWS : B.Ed और D.El.Ed प्रवेश परीक्षा में नहीं शामिल हो पाए कई अभ्यर्थी, समय से पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने का आरोप 
Grand News May 22, 2025
CG NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के इन 5 अमृत स्टेशनों का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन उद्घाटन कार्यक्रम में हुए शामिल 
Grand News May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?