Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राम मंदिर : बिना लोहे के उपयोग के पत्‍थरों से बनेगा मंदिर… इतने महीनों में पूर्ण होगा निर्माण….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALछत्तीसगढ़देशधर्मसामाजिक

राम मंदिर : बिना लोहे के उपयोग के पत्‍थरों से बनेगा मंदिर… इतने महीनों में पूर्ण होगा निर्माण….

GrandNews
Last updated: 2021/01/28 at 10:27 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। देश में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान मकर संक्रांति 15 जनवरी से माघी पूर्णिमा 27 फरवरी तक चलेगा। विश्व हिंदू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने अभियान को लेकर संगठन प्रमुखों से गुरुवार को रायपुर में चर्चा की। पंडरी स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में चंपत राय ने कहा कि दीर्घजीवी और मजबूत मंदिर का निर्माण कार्य जनवरी से प्रारंभ हो गया है। इसे 36 से 39 महिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। बिना लोहे के उपयोग के पत्थरों से बनने वाले मंदिर के डिजाइन और समस्त तकनीकी सहयोग करने देश की श्रेष्ठ संस्थाएं दे रही हैं। इसमें आइआइटी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, टाटा, एल एंड टी समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करना ऐतिहासिक कार्य, कार्यकर्ता घर-घर से एकत्र करेंगे राशि

- Advertisement -
Ad image

राय ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण करने का अवसर 500 वर्षों के कड़े संघर्ष और हजारों के बलिदान देने के बाद आया है। मंदिर का निर्माण देश में विदेशी आक्रांताओं से मुक्ति का प्रतीक है। यह बाबर के आक्रमण के कलंक को मिटाएगा। इस एतिहासिक महत्व के कार्य के लिए देश भर से करोड़ों लोगों का सहयोग मिल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण समिति के द्वारा प्रत्येक राज्य, शहर, गांव तक पहुंचकर आधी आबादी से सहयोग प्राप्‍त करने का प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी को एक दिन में निधि समर्पण करने का कार्य किया जाएगा। इस दिन कार्यकर्ता घर घर जाकर समर्पण निधि का संग्रह करेंगे।

- Advertisement -

तय समय के बाद भी मंदिर निर्माण के लिए कर सकते हैं दान

- Advertisement -

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि निधि संग्रह करने की तिथि कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए तय की गई है। कोई व्यक्ति या संगठन तय समय के बाद भी राशि समर्पित कर सकता है। राशि समर्पण करने में सरकार को शामिल नहीं किया है, लेकिन सरकार में शामिल व्यक्ति भी आम आदमी का हिस्सा है, इसलिए एक व्यक्ति होने के रूप में सहयोग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है इस नाते यहां कार्यकर्ता अधिक उत्साहित हैं, हालांकि समिति देश के सभी हिस्सों को एक दृष्टि से देखती है, क्योंकि श्रीराम पूरे देश के हैं।

TAGGED: @RAIPUR, #छत्तीसगढ़, #महामंत्री चंपत राय, #रायपुर, #विश्व हिंदू परिषद, #श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान, cgnews, INDIA, Raipur, अयोध्या में राम मंदिर, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत, राजधानी, रायपुर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : सिगरेट पीने से मना करने पर, पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट… बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Next Article पिता नहीं हुए KBC में कामयाब तो बिहार का बेटा पहुंचा अमिताभ बच्चन के पास, जीत लिए 50 लाख
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में RSS के स्वयंसेवकों ने दिखाया मानवता का परिचय, पीड़ितों और घायलों के लिए बने रक्षा दूत
देश June 19, 2025
CG NEWS: जीवन में आई नई उमंग, जब मिला प्रधानमंत्री आवास
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा रायपुर June 19, 2025
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश दौरा, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Grand News देश June 19, 2025
Tej Pratap: मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना…पिता लालू यादव की फोटो देखते हुए तेज प्रताप ने कर दिया बड़ा इशारा, तेज प्रताप की बगावत से बिहार की सियासत में भूचाल
Grand News June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?