Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शौच गई लड़की का किया गैंगरेप..3 आरोपी गिरफ्तार…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsउत्तरप्रदेशक्राइम

शौच गई लड़की का किया गैंगरेप..3 आरोपी गिरफ्तार…

Last updated: 2021/01/29 at 10:56 AM
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश। बस्ती के छावनी क्षेत्र में गुरुवार सुबह धनिया तोड़ने खेत गई दलित किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता की चीख-पुकार सुन परिजन व ग्रामीण पहुंचे तो तीनों आरोपी भाग निकले। पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपितों को गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। देर शाम एएसपी रवीन्द्र कुमार सिंह ने छावनी थाने पर प्रेसवार्ता कर धरपकड़ की जानकारी दी।

सत्रह वर्षीय पीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है। उसके पिता व बड़े भाई ढाबे पर काम करते हैं। पीड़िता के भाई ने तहरीर दी है कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी बहन घर से धनिया तोड़ने के लिए खेत पर गई थी। इस दौरान पास में ही गांव के दो युवकों समेत तीन लोग बैठकर गांजा पी रहे थे। बहन को अकेला पाकर तीनों ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह दबाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। किसी तरह चंगुल से छूटने पर पीड़िता ने शोर मचाया तो मां, भाई के साथ गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

- Advertisement -
Ad image

एएसपी रवीन्द्र कुमार सिंह, सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, एसएचओ विकास यादव टीम के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए। किशोरी के बयान में आरोपितों का नाम प्रकाश में आने व मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सामने आया कि पीड़िता पड़ोसी गांव के रहने वाले आरोपी विक्की सिंह के बुलाने पर खेत पर गई थी। यहां उसके साथ विक्की ने जबरदस्ती की। इस दौरान गांव के सुनील मिश्रा व कलराज मिश्रा भी पहुंच गए। उन दोनों ने भी बारी-बारी दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

एएसपी रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कलराज को छावनी थाना क्षेत्र के पखेरी गांव से गिरफ्तार किया गया। शेष दोनों आरोपियों विनय सिंह उर्फ विक्की निवासी लकड़ी पांडेय और सुनील मिश्रा को माझा के पास बसे गांव लकड़ी पांडेय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों नदी पार कर अयोध्या जिले में भागने की फिराक में थे। उससे पहले ही दोनों पकड़े गए। शाम चार बजे तक तीनों आरोपियों को स्वॉट प्रभारी एसआई विनोद यादव और छावनी प्रभारी इंस्पेक्टर विकास यादव ने दबोच लिया।

- Advertisement -

किशोरी के साथ गैंगरेप के तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विक्की के बुलाने पर वह खेत के पास गई थी। इसी दौरान यहां मौजूद गांव के दो अन्य युवकों ने भी उसके साथ जबरदस्ती की। मुकदमा दर्ज करने के साथ तीनों आरोपियों को कुछ घंटों के भीतर ही दबोच लिया गया।

– रवीन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, बस्ती

TAGGED: 3 आरोपी गिरफ्तार, GRAND NEWS, अपराध, उत्तरप्रदेश, किशोरी के साथ गैंगरेप, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : 26 जनवरी को हुई हिंसा को लेकर सामने आया पाकिस्तान का कनेक्शन
Next Article FRAUD GIRLFRIEND : शारीरिक संबंध बनाने के बाद बॉयफ्रेंड को धमकाया… ऐंठे लाखो रूपये… युवती गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?