Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तीन दिन में बदल जाएंगे ATM और रसोई गैस से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

तीन दिन में बदल जाएंगे ATM और रसोई गैस से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

GrandNews
Last updated: 2021/01/29 at 12:48 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

अगले तीन दिन में यानी 1 फरवरी 2021 से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम और एटीएम से पैसा निकालने जैसे नियम शामिल है। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भी पेश करेंगी जिसमें वह प्रोडक्ट पर सीमा शुल्क बढ़ा या घटा सकती है तो वह प्रोडक्ट आगे महंगे और सस्ते हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..

1 फरवरी को बदल सकते हैं सिलेंडर के दाम
1 फरवरी से सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा। हालांकि, बीते साल दिसंबर में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ चुकी हैं। इस साल जनवरी में कंपनियों ने दाम नही बढ़ाए थे। अब फरवरी महीने में देखना होगा की कंपनियां दाम बढ़ाती है या नहीं। हर महीने की पहली तारीख को कंपनिया रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

- Advertisement -
Ad image

नहीं निकाल पाएंगे इन एटीएम से पैसा
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एक फरवरी से अपने एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। पीएनबी ने देशभर में बढ़ते एटीएम ( ATM) फ्रॉड को रोकने के लिए बड़ा सराहनीय कदम उठाया है। अगर आपका भी पीएनबी में बैंक खाता है तो ये आपके लिए काम की खबर है। 1 फरवरी से पीएनबी ग्राहक गैर ईएमवी (EMV) एटीएम मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। पीएनबी बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। नॉन ईएमवी एटीएम या गैर ईएमवी एटीएम वो होते हैं जिनमें एटीएम या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल लेनदेन के दौरान नहीं किया जाता। इन मशीनों में डेटा कार्ड मैगनेटिक पट्टी के जरिये पढ़ा जाता है।

- Advertisement -

1 फरवरी को पेश होगा बजट – हो सकता है इन प्रोडक्ट की कीमतों पर असर
1 फरवरी को पेश किए जाने वाले आम बजट में कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कटौती कर सकती है, जिसमें फर्नीचर के कच्चा माल, तांबा भंगार, कुछ रसायन, दूरसंचार उपकरण और रबड़ उत्पाद शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पॉलिश किए गए हीरे, रबड़ के सामान, चमड़े के कपड़े, दूरसंचार उपकरण और कालीन जैसे 20 से अधिक उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती की जा सकती है। इसके अलावा फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ बिना रंदी लकड़ियों और हार्डबोर्ड आदि पर सीमा शुल्क पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।

- Advertisement -

शुरू हो सकती है अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
1 फरवरी से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकती है। एयर इंडिया एक्सरप्रेस ( Air India Express) ने 1 फरवरी से नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का ऐलान किया है। एयर इंड‍िया एक्स प्रेस 1 फरवरी से 27 मार्च 2021 के दौरान त्रिची और सिंगापुर के बीच रोजाना फ्लाइट शुरू करेगी। इस रूट के अलावा कुवैत से विजयवाड़ा, हैदराबाद, मैंगलोर, त्रिची, कोझिकोड, कुन्नूर और कोच्चि क लिए विमान सेवाएं शुरू होगी।

TAGGED: GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MURDER : डीआरजी जवान के साथ… माओवादियों ने निकाली दुश्मनी… हमलाकर ले ली जान
Next Article शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का 84 वर्ष की उम्र में निधन…नानावटी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?