Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किसानों के पक्ष में राहुल गांधी ने की प्रेसवार्ता… कहा रुकेगा नहीं, शहरों तक जाएगा आंदोलन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदिल्लीसरकार

किसानों के पक्ष में राहुल गांधी ने की प्रेसवार्ता… कहा रुकेगा नहीं, शहरों तक जाएगा आंदोलन

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/01/29 at 6:05 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केंद्र की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर सरकार ने इन कानूनों को वापस नहीं लिया तो किसानों का यह आंदोलन शहर से गांवों तक जाएगा।

उन्होंने कहा, हम सब ये जानते हैं कि किसानों के आंदोलन को लेकर क्या हो रहा है। पहला कानून मंडी व्यवस्था खत्म करता है। दूसरा कानून खाद्यान्न के असीमित भंडारण की अनुमति देता है और तीसरा कानून कहता है कि अगर किसानों को कोई समस्या है तो वह अदालत तक नहीं जा सकते। यह साफ है कि किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों की समस्या का समाधान करने के स्थान पर उन्हें धमका रही है, पीट रही है, एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) का प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर लाल किले समेत दिल्ली के कई हिस्सों में किसानों के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी ने सवाल किया कि आखिर किसानों को लाल किले में किसने जाने दिया।

- Advertisement -

‘किसानों को लाल किले के अंदर किसने जाने दिया?’
राहुल गांधी ने सवाल किया कि 26 जनवरी को किसानों को लाल किले के अंदर किसने जाने दिया और क्यों जाने दिया? क्या गृह मंत्रालय का यह काम नहीं है कि उन्हें लाल किले पर जाने नहीं देना चाहिए था, रोकना चाहिए था। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि सिंघु बॉर्डर पर केंद्र सरकार किसानों पर आक्रमण कर रही है, जो गलत है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि ये कानून किसानों को गरीब बनाएंगे और अमीरों को और अमीर बनाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि आपने कोविड के दौरान देखा कि क्या हुआ। गरीब और गरीब हुए, पांच-छह अमीर और अमीर होते गए। प्रधानमंत्री इन पांच लोगों के लिए काम करते हैं, उनके लिए नोटबंदी की, जीएसटी लाए और अब किसानों की आजीविका छीन रहे हैं।

‘अपने आंदोलन को शहरों में ले जाएंगे किसान’
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में लोगों को कानूनों के पीछे की बात समझ में आ गई है। प्रधानमंत्री को ये नहीं समझना चाहिए कि  ये आंदोलन यहां रुक जाएगा। ये आंदोलन शहरों किसानों से शहरों के अंदर जाएगा। केवल किसान गुस्सा नहीं है। हिंदुस्तान में लाखों युवा हैं, जिनसे इन्हीं पांच-दस लोगों और पीएम ने रोजगार छीना है।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इससे देश का नुकसान होगा। देश में जो अस्थिरता की स्थिति बनी है उससे नुकसान होगा। इसलिए सरकार को आगे आना चाहिए, किसानों से बात करनी चाहिए और इस मामले का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतरी के लिए देश में बनी हुई अस्थिरता की स्थिति को समाप्त करना होगा।

 

TAGGED: #KISANANDOLAN, GRAND NEWS, INDIA, PRESS CONFRENCE, RAHUL GANDHI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रायपुर प्रेस क्लब के गरिमामय कार्यक्रम में, शिखर सम्मान से सम्मानित हुए…पत्रकार फारुख मेमन एवं एएसपी सुखनंदन राठौर
Next Article बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग, सीएम ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखा पत्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?