Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शिव सेना- मोदी शासन में नोटबंदी से लॉकडाउन तक फैसले हुए, लेकिन अन्ना ने करवट भी नहीं बदली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

शिव सेना- मोदी शासन में नोटबंदी से लॉकडाउन तक फैसले हुए, लेकिन अन्ना ने करवट भी नहीं बदली

GrandNews
Last updated: 2021/01/30 at 2:29 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली।  शिव सेना ने अपने मुखपत्र सामना में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा के कुछ घंटों बाद रद्द किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनको को बताना चाहिए कि वो किसान के साथ हैं या सरकार के साथ हैं?

- Advertisement -

संपादकीय में लिखा गया है, मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते अन्ना दो बार दिल्ली आए और उन्होंने जोरदार आंदोलन किया। इस आंदोलन की मशाल में तेल डालने का काम तो भाजपा कर रही थी लेकिन विगत सात वर्षों में मोदी शासन में नोटबंदी से लॉकडाउन तक कई निर्णयों से जनता बेजार हुई, लेकिन अन्ना ने करवट भी नहीं बदली, सामना में कहा गया कि अन्ना को आंदोलन सिर्फ कांग्रेस के शासन में करना है क्या? अन्ना द्वारा अनशन का अस्त्र बाहर निकालना और बाद में उसे म्यान में डाल देना, ऐसा इससे पहले भी हो चुका है। इसलिए अभी भी हुआ तो इसमें अनपेक्षित जैसा कुछ नहीं था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा के कुछ घंटों बाद अन्ना हजारे ने अनशन किया रद्द
आपको बतां दें कि अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि वह नए कृषि कानूनों के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन नहीं करेंगे और दावा किया कि केंद्र सरकार उनकी कुछ मांगों पर सहमत हो गई है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिन में हजारे से मुलाकात की। चौधरी ने कहा कि हजारे द्वारा मनोनीत कुछ सदस्यों के साथ एक उच्चस्तरीय समिति उनकी मांगों पर विचार करेगी और छह महीने में रिपोर्ट सौंपेगी। एक बयान में हजारे (84) ने घोषणा की थी कि वह शनिवार को महाराष्ट्र के अपने गांव रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल शुरू करेंगे। हजारे ने कहा था कि उन्होंने किसानों की दुर्दशा पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री को पांच बार पत्र लिखा था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ । हजारे ने शुक्रवार को कहा, केंद्र सरकार ने मेरी कुछ मांगों पर सहमति जताई है और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक समिति गठित करने की भी घोषणा की है। मैंने शनिवार से शुरू हो रहे अपने प्रस्तावित अनिश्चितकालीन अनशन को स्थगित करने का फैसला किया है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रदेश में आज शाम से बंद हो जाएंगी शराब दुकानें BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री ने फिर छेड़ा… शराबबंदी का तान… सरकार पर कसा… जोरदार तंज
Next Article नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP की तैयारी जोरो पर, इंदौर में बैठक जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने लगाया बादाम का पौधा.
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाए 2000 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Grand News June 5, 2025
CG NEWS: HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए रायगढ़ जिले में विशेष शिविर, अब तक 20 हजार वाहनों में लग चुकी है प्लेट
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?