Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: काम की खबर : आज से हो रहे हैं ये 10 बड़े बदलाव… LPG, बैंकिंग, ट्रेन के लिए बदलेंगे ये नियम… आपकी जिंदगी में पड़ेगा असर…पढ़े पूरी खबर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BUDGETGrand Newsदेश

काम की खबर : आज से हो रहे हैं ये 10 बड़े बदलाव… LPG, बैंकिंग, ट्रेन के लिए बदलेंगे ये नियम… आपकी जिंदगी में पड़ेगा असर…पढ़े पूरी खबर 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/01 at 10:50 AM
Poonam Shukla
Share
8 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। आज 1 फ़रवरी है। आपकी जिंदगी में 10 बड़े बदलाव आएंगे। LPG, बैंकिंग, ट्रेन के लिए नियम बदलेंगे।

1 फरवरी को बदलेंगे सिलेंडर के दाम

- Advertisement -
Ad image

1 फरवरी से सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा। हालांकि, बीते साल दिसंबर में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ चुकी हैं। इस साल जनवरी में कंपनियों ने दाम नही बढ़ाए थे। अब फरवरी में तेल कंपनियां सिलेंडर के दाम बढ़ा सकती हैं। आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनिया रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

- Advertisement -

पेश होगा देश का आम बजट, होंगे बड़े ऐलान!

- Advertisement -

पहली फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। बजट में किसी शुल्क या ड्यूटी में बदलाव होने पर कुछ चीजें महंगी होंगी और कुछ चीजें सस्ती हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 फरवरी को बजट जारी होने के बाद ट्रेनों के संचालन को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि भारतीय रेलवे की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि अब ट्रेनों की संख्या ज्यादा की जा सकती है।

1 फरवरी से PNB के इन ATM से कैश नहीं निकलेगा

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं तो जान लीजिए कि एक फरवरी से PNB एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। पीएनबी ने देशभर में बढ़ते एटीएम फ्रॉड को रोकने के लिए बड़ा सराहनीय कदम उठाया है। अगर आपका भी पीएनबी में बैंक खाता है तो ये आपके लिए काम की खबर है। 1 फरवरी से पीएनबी ग्राहक गैर ईएमवी एटीएम मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे।

1 फरवरी से आवागमन के लिए अनुमति या ई-परमिट की जरूरत नहीं

1 फरवरी से राज्यों के भीतर या एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। इसके लिए किसी तरह की अनुमति लेने की भी जरूरत नहीं होगी। कंटेनमेंट जोन के बाहर कुछ को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति दी गई है और मानक संचालन प्रक्रिया का भी पालन करना होगा।

दूसरे राज्यों से या राज्य के अंदर लोगों के आने-जाने और माल ढोने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इसी तरह पड़ोसी देशों के साथ संधि शर्तों के अनुरूप सीमा पार परिवहन की अनुमति होगी। इसके लिए अलग से किसी भी प्रकार की अनुमति या ई-परमिट आदि की आवश्यकता नहीं होगी।

1 फरवरी से सिनेमाहॉल 100 परसेंट क्षमता के साथ खुलेंगे

देशभर में 100 परसेंट क्षमता के साथ थिएटर्स खोलने की इजाजत दे दी गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सिनेमा हॉल और सिनेमाघरों के लिए एसओपी का एक नया सेट भी जारी किया है।

नए एसओपी के अनुसार, 1 फरवरी से देशभर में 100 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ सिनेमाघर खोले जा सकेंगे। मार्च महीने में देश में कोरोना महामारी की शुरुआत के साथ सिनेमाहॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स बंद कर दिए गए थे।

1 फरवरी से आम लोगों के लिए बहाल होंगी मुंबई लोकल ट्रेनें

महाराष्ट्र के मुंबई में 1 फरवरी से आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ तय टाइम स्लॉट के हिसाब से बहाल हो जाएंगी। महाराष्ट्र सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। बता दें कि ये सेवाएं कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले साल मार्च में सस्पेंड कर दी गई थीं।

1 फरवरी से आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन सेवाएं इन टाइम स्लॉट में उपलब्ध होगी। सुबह 4:15 बजे से सुबह 7 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक, रात में 9 बजे से रात 1 बजे तक। दूसरी तरफ, जरूरी कामों में लगे कर्मचारी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे और शाम 4 से रात 9 बजे के बीच आवागमन कर सकते हैं।

1 फरवरी से SpiceJet की 20 नई डोमेस्टिक फ्लाइट्स

स्पाइसजेट ने 1 फरवरी से 20 नई फ्लाइट्स की घोषणा की है। कंपनी ने जयपुर को देहरादून, अमृतसर, उदयपुर और दिल्ली सहित कई शहरों से जोड़ने वाली 16 नई फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की। एयरलाइन जयपुर से गोवा वाया सूरत भी फ्लाइट शुरू करेगी।

सिक्किम के पाक्योंग को दिल्ली से जोड़ने के बाद कंपनी अब सरकार की उड़ान योजना के तहत पाक्योंग को कोलकाता से भी जोड़ेगी। दिल्ली और देहरादून के बीच अपनी दूसरी Frequency भी शुरू करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सभी नई उड़ानें 1 से 10 फरवरी के बीच शुरू हो जाएंगी।

PMC Bank के लिए 1 फरवरी तक ऑफर देना होगा

Punjab & Maharashtra Co-operative बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर ने बैंक को दोबारा खड़ा करने के लिए निवेशकों से अपने ऑफर देने के लिए 1 फरवरी तक अपने प्रस्ताव देने की डेडलाइन तय की है। कुछ निवेशकों जैसे Centrum Group-BharatPe ने साथ मिलकर ऑफर दिया है। UK की कंपनी Liberty Group ने भी अपना ऑफर सौंपा है।

1 फरवरी से राशन कार्ड के लिए OTP के जरिए मिलेगा

राशन कार्डधारकों सहित अन्नपूर्णा तथा अन्तोदय कार्ड धारकों को हर महीने मिलना वाला राशन अब बायोमेट्रिक पद्धति की जगह मोबाइल ओटीपी और आईरीस ऑथेन्टिकेशन की सहायता से मिलेगा। एक खबर के अनुसार, राशन कार्ड से जुड़ा यह नियम देश के तेलंगाना राज्य में 1 फरवरी 2021 से लागू हो जाएगा।

यह कदम कोरोना महामारी के कारण फैले संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया हैं। हैदराबाद और तत्कालीन रंगारेड्डी जिले में आइरिस ऑथेन्टिकेशन की सुविधा उपलब्ध ना होने के कारण, इन जगह पर राशन की सामग्री मोबाइल ओटीपी के जरिए दिया जाएगा।

1 फरवरी को Franklin Templeton पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

1 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट Franklin Templeton Mutual Fund की 6 बंद स्कीमों में फंड्स के वितरण की प्रक्रिया तय करेगा, 23 अप्रैल Franklin Templeton Mutual Fund ने कुछ यूनिटधारकों के ई-वोटिंग प्रक्रिया के विरोध के बाद बंद कर दिया था।

यूनिटधारकों को इस बारे में मत देना था कि क्या इन योजनाओं को बंद किया जाना चाहिए या नहीं। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने फ्रैंकलिन टेम्पल्टन म्यूचुअल फंड के 6 स्कीम्स से पैसे निकालने पर रोक लगा दी थी। इन म्यूचुअल फंड्स स्कीम के बंद होने से करीब 3 लाख निवेशकों पर असर पड़ेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : तेज रफ़्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई… दर्दनाक हादसे में 9 ग्रामीणों की मौत… 25 घायल  
Next Article हत्या : दिनदहाड़े युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया,पत्नी सहित ससुरालवालों पर आरोप
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?