Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारतमाला परियोजना में छत्तीसगढ़ की तीन और सड़के शामिल, सीएम के प्रयास से मिली अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भारतमाला परियोजना में छत्तीसगढ़ की तीन और सड़के शामिल, सीएम के प्रयास से मिली अनुमति

GrandNews
Last updated: 2021/02/05 at 5:25 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना में छत्तीसगढ़ की तीन और सड़कें शामिल की जाएंगी। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली में उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।

- Advertisement -

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों और सैद्धांतिक राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण, उन्नयन और पुनर्निर्माण के लिए प्रस्तावित कार्यों को अनुमति देने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्र सरकार की भारतमाला योजना में प्रदेश के तीन राजमार्गों को शामिल करने की भी मांग की। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इसके लिए 20 हजार करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों की सहमति देते हुए तीनों राजमार्गों को भारतमाला में शामिल करने की अनुमति दे दी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जिन तीन राजमार्गों को भारतमाला में शामिल किया जाएगा उनमें रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग, अम्बिकापुर-भैसामुड़ा-वाड्रफनगर-धनगांव-बम्हनी-रेनुकुट-बनारस मार्ग और पंडरिया-बजाग-गाड़ासरई मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा इस योजना में पहले से शामिल रायपुर-दुर्ग बायपास, रायपुर-विशाखापट्टनम मार्ग और बिलासपुर-उरगा मार्ग का निर्माण जल्द शुरू करने के अनुरोध को भी उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

- Advertisement -

अधूरी परियोजनाओं पर भी बात हुई

- Advertisement -

मुलाकात के दौरान मुंगेली से पोंडीमार्ग और मदांगमुड़ा से देवभोग ओडिशा सीमा तक निर्माण कार्य को स्वीकृति देने पर भी बात हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय राजमार्ग चांपा-कोरबा-कटघोरा मार्ग के अत्यंत खराब स्थिति की जानकारी देते हुए मरम्मत की मांग की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर उपयुक्त स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की ओर भी केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री ने रायपुर-धमतरी मार्ग के चौड़ीकरण की धीमी गति की जानकारी देकर तेजी से काम कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने को कहा।

क्या है भारतमाला परियोजना

यह एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना है। इसके तहत अधूरी राजमार्ग परियोजनाओं को भी पूरा किया जाना है। बंदरगाहों, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और राष्ट्रीय गलियारों तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की बात है। इस परियोजना के तहत देश के पिछड़े इलाकों, धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले राजमार्ग भी बनाए जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GOOD NEWS- पुलिस कार्यालय में खुला रीक्रिएशन रूम, काम के दौरान तनाव मुक्त रखने में मिलेगी मदद
Next Article रायपुर ब्रेकिंग : डबल मर्डर मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार… पूर्व मंत्री की बहू और पोती की हुई थी हत्या…  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

healthy lifestyle:भिगोकर खाना बनाने की आदत, सेहतमंद जीवनशैली की पहली सीढ़ी
healthy lifestyle:भिगोकर खाना बनाने की आदत, सेहतमंद जीवनशैली की पहली सीढ़ी
Grand News May 12, 2025
CG BREAKING : खरोरा सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता
Grand News May 12, 2025
  BREAKING NEWS : भारत के 32 हवाई अड्डों पर परिचालन फिर से शुरू, हटाई गई नागरिक उड़ानों पर लगाई गई रोक
Breaking News देश May 12, 2025
CG NEWS : महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने वाला व्यापारी गिरफ्तार, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
CG NEWS : महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने वाला व्यापारी गिरफ्तार, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
Grand News May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?