Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा में शामिल हुए तृणमूल कांग्रेस के दो विधायकों ने ममता बनर्जी से की मुलाकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भाजपा में शामिल हुए तृणमूल कांग्रेस के दो विधायकों ने ममता बनर्जी से की मुलाकात

GrandNews
Last updated: 2021/02/08 at 9:29 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भाजपा में शामिल हुए तृणमूल कांग्रेस के दो विधायकों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस घटनाक्रम के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। बोंगांव से विधायक विश्वजीत दास और नोआपाड़ा के विधायक सुनील सिंह ने विधानसभा में उनके कक्ष में बनर्जी से मुलाकात की। दोनों विधायकों ने दावा किया कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री से मिले थे। इन दोनों विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र उत्तर 24 परगना जिले में हैं।

- Advertisement -

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बैठक के पीछे किसी भी राजनीतिक मकसद को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने इसके बारे में पार्टी को पूर्व सूचना दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘इसे किसी और रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। विधायकों के रूप में वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री से हमेशा मिल सकते हैं।” दास और सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो गये थे लेकिन उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के विधायक के रूप में इस्तीफा नहीं दिया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बैठक के बाद दोनों विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गौर करने का आश्वासन दिया है। तृणमूल कांग्रेस से इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद तृणमूल कांग्रेस के 18 विधायक एवं सांसद, कांग्रेस और माकपा के तीन-तीन विधायक और भाकपा का एक विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, पूर्व मंत्रियों शुभेंदु अधिकारी और राजीव बनर्जी के अलावा, उनमें से किसी ने भी विधायक के रूप में इस्तीफा नहीं दिया। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दर्दनाक हादसा… रेलिंग तोड़ गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो… 3 की मौत और दो घायल
Next Article नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कई जगह किये गये कैंप ध्वस्त, शहीदों को किया गया नमन,
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?