Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: घर में नहीं लगा मन तो हो गए फरार…. राजधानी में मिले तो खुला राज़…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIGrand Newsछत्तीसगढ़दुर्ग

घर में नहीं लगा मन तो हो गए फरार…. राजधानी में मिले तो खुला राज़…

Last updated: 2021/02/12 at 12:24 PM
Share
3 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़।  भिलाई में 40 घंटे से भी ज्यादा समय से लापता सगे भाइयों सहित तीनों बच्चे गुरुवार देर रात रायुपर से बरामद कर लिए गए हैं। तीनों बच्चे एक ही कंबल ओढ़े सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस टीम ने उन्हें पहचान लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि मन नहीं लग रहा था। इसके चलते वे घर से भाग निकले थे और बस से रायपुर आ गए। फिलहाल तीनों बच्चों को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड 7 में अयप्पा मंदिर के पास रहने विनोद पासवान के बच्चे 12 साल का सूरज और 10 साल का नीरज के साथ पड़ोस में रहने वाले निखिल के साथ बुधवार दोपहर को घर से निकले थे। तीनों ने झूला झूलने के लिए जाने की बात कही और इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को FIR दर्ज की और बच्चों की फोटो को प्रदेश के सभी थानों में उनके ब्योरे के साथ भेजा गया।

- Advertisement -
Ad image

शीशी-बोतल बेचकर निकाल रहे थे खर्चा, पहले भी घर से भागे
रायपर की कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार रात को गश्त के दौरान सदर बाजार में सड़क किनारे तीनों बच्चों को बरामद किया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि घर में मन नहीं लग रहा था तो वे भाग आए। पहले वह 10 रुपए का टिकट लेकर बस से अहिवारा गए, लेकिन फिर वहां से रायपुर वापस चले गए। वहां सड़क पर पड़ी कांच की शीशियां और बोतलें बेच कर काम चला रहे थे। पहले भी वह घर से भागकर ऐसा कर चुके थे।

- Advertisement -

तीनों बच्चे 3, 5 और 6वीं क्लास में पढ़ते हैं
निखिल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। निखिल कक्षा 6वीं में पढ़ाई करता है। वह अपनी दो बड़ी बहन और मां के साथ रहता था। निखिल दोपहर 2 बजे ट्यूशन जाता था, लेकिन बुधवार को वह क्लास नहीं गया। वह पड़ोसी भाइयों के साथ चला गया था। वहीं दोनों भाई सूरज व नीरज अपने माता पिता और दादा-दादी के साथ रहते थे। उसके पिता ड्राइवर है। नीरज कक्षा 3 और सूरज 5वीं क्लास में पढ़ाई करता है।

- Advertisement -
TAGGED: GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, भिलाई, राजधानी रायपुर, लापता बच्चे
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मनरेगा मजदूरों का प्रांतीय सम्मेलन 14 को दुर्ग में
Next Article दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर – रायपुर – डोंगरगढ़ के मध्य 12 सवारी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Suicide on Railway Track: जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना: रेलवे ट्रैक पर महिला ने दी जान, मासूम बच्चा बचा
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 22, 2025
Horoscope for 22 Jun : आज का दिन किसके लिए लाएगा खुशियों की सौगात और किसके लिए बढ़ेगी उलझनें? जानिए 22 जून का राशिफल…
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 22, 2025
CG News : राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम June 21, 2025
CG Crime : छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर फिर बड़ी कार्रवाई, ठाणे से दो आरोपी गिरफ्तार!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?