Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की सुशांत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ FIR, रिया ने लगाए थे गंभीर आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की सुशांत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ FIR, रिया ने लगाए थे गंभीर आरोप

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/02/15 at 4:19 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। सोमवार को बॉम्बे हाई ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर खारिज किया है। हालांकि, बहन प्रियंका सिंह पर हुई एफआईआर को खारिज नहीं किया गया है।

- Advertisement -

एफआईआर में सुशांत की मौत में उनकी भागीदारी का गंभीर आरोप लगाया गया। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। रिया ने अपनी शिकायत में सुशांत की बहनें प्रियंका और मीतू सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार से मुलाकात की थी और उनकी मानसिक स्थिति को जाने बिना ही सुशांत के लिए एक नकली पर्चा लिखा था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रिया ने कहा था कि ड्रग्स आठ जून को सुशांत को दी गई थी और अभिनेता को पिछले साल 14 जून को मृत पाया गया था। अभिनेत्री ने डॉक्टर तरुण और सुशांत की दोनों बहनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त को सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह इस मामले को लेकर महाराष्ट्र और बिहार की सरकारों के बीच राजनीतिक तल्खियों पर रोक लगाते हुए सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले की जांच करें।

- Advertisement -

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर मिला था। जिसकी जांच में मुंबई पुलिस ने बताया था कि वो डिप्रेशन के शिकार थे और उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि इस पूरे मामले में कई महीनों तक विवाद जारी रहा।

- Advertisement -

 

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, बॉलीवुड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : बस ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर… महिला की मौके पर दर्दनाक मौत 
Next Article CG बड़ी खबर : 9 वर्षीय नाबालिग से अधेड़ ने किया दुष्कर्म… पुलिस ने किया गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?