Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : वृष वालों को मिलेगी…सुख और शांति…पढ़ें शेष राशियों का हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : वृष वालों को मिलेगी…सुख और शांति…पढ़ें शेष राशियों का हाल

Desk
Last updated: 2021/02/17 at 7:40 AM
Desk
Share
6 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 17 फरवरी, 2021

मेष – आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की भरपूर संभावना दिख रही है, लेकिन आपके किसी काम के पूरा ना होने की वजह से आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए सावधान रहें। मामा पक्ष से आज धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। शाम के वक्त आप मांगलिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता आज थोड़ी कम होगी।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ – आज आपके परिवार में सुख व शांति का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपको आज किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग भी बनते दिख रहे हैं। यदि आप नौकरी में स्थान परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने में आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन अपने अनावश्यक खर्चों पर आज आपको नियंत्रण रखना होगा।

मिथुन – आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप अपनी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से खुश होंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में भी आज सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। आपका रुझान सुंदर वस्त्रों की प्राप्ति की ओर बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में भी आपके भागीदार व साथियों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आलस्य को त्याग कर आज सक्रिय रूप से आगे बढ़ना होगा।

कर्क – आज के दिन आपका यात्रा के लिए होगा। आपको आज व्यापार के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमे आपको लाभ होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी सगे संबंधी से आज आपको वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकते हैं। उत्तम मित्रों के सहयोग से आज मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। शाम का वक्त आप का मन पठन-पाठन में लगेगा और रात को आप आज अच्छी नींद लेंगे।

सिंह – आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपका पेट खराब हो सकता है। पाचन क्रिया मन और वायु विकार से परेशानी हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य एवं छोटे बच्चे प्रसन्न दिखेंगे।  मित्रों के सहयोग से आज व्यवसाय के नए स्त्रोत बनेंगे। आपकी आमदनी बढ़ने और बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आज आप का मनोबल सातवें आसमान पर होगा।

कन्या – आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपके सभी कार्य बनते नजर आएंगे। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जो लोग पढ़ने लिखने के पेशे से जुड़े हैं, आज उनकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन आपको क्रोध करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज खुशखबरी मिलेगी।

तुला – आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई लेकर आ सकता है और आपकी इच्छा के विरोध में कुछ कार्य हो सकते हैं, जिससे आपका मन अशांत रहेगा, लेकिन परिवार में सब कुछ सही रहने से आप का मनोबल बढ़ता दिखेगा, जिसमें भाग्य भी आपका भरपूर साथ देगा। आज आपको अपने अनियोजित खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक – आपको अपनों का भरपूर साथ मिलेगा और आपका कोई बड़ा कार्य भी संपन्न होने की पूरी उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। आपकी माता जी का आशीर्वाद आज आपके लिए विशेष रूप से फलीभूत होगा। आज रुका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

धनु – आज का दिन आपका काफी व्यस्तता के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उसके परिणाम आपके लिए उत्तम फलदायक रहेंगे।। कार्यक्षेत्र में भी आज कठिनाई व परिश्रम से कार्य करना होगा, तभी आप को अधिकता दिखेगी। अपनी बातचीत व वाणी पर संयम रखें। किसी संपत्ति को लेकर आज वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, बेहतर होगा कि खुद को उलझनों से बचाए रखें।

मकर – आज आपके भाग्य का उदय होगा और धन कर्म और कीर्ति की वृद्धि होगी। इसके साथ-साथ आपके शत्रुओं का आज नाश होगा। अंत में सर्वत्र विजय सफलता की प्राप्ति होगी और आपको हर कार्य में मनोरथ सिद्धि प्राप्त होगी। यदि आप कोई कार्य काफी समय से करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज उसकी शुरुआत के लिए बेहद उत्तम दिन है, जिसमें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुंभ – आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो आपके सारे काम  बिगड़ सकते हैं। यदि ध्यान रखोगे, तो काम बिना किसी झंझट के बनते रहेंगे। जीवनसाथी से आज कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहे। आप धार्मिक आयोजन में भी भागीदारी ले सकते हैं। दिन आज आपके लिए थोड़ा भागदौड़ वाला हो सकता है।

मीन – आज आप संपत्ति के सुधार व रखरखाव में भी खर्च करेंगे, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों का आज परिवार में आगमन हो सकता है। संपत्ति मे भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। राजनीति में बढ़ते संपर्कों का लाभ पाएंगे। आज का दिन आपके निवेश के लिए बहुत लाभदायक होगा, जिससे आपको फायदा भी होगा, इसलिए आज निवेश अवश्य करें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र : छत्तीसगढ़ को एक्साइज ड्यूटी के रूप में मिलने वाली राशि पूर्ववत् देने का किया अनुरोध
Next Article FRAUD : LIC अफसर के खाते से 84 हजार रुपए पार… बैंक कर्मचारी बता कर पूछा OTP… फिर जो हुआ 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक जैन का गमछा पहनाकर किया स्वागत, विधानसभा क्षेत्र की ली जानकारी
CG : बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक जैन का गमछा पहनाकर किया स्वागत, विधानसभा क्षेत्र की ली जानकारी
जगदलपुर July 13, 2025
CG CRIME NEWS : अवैध संबंध में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, दोनों गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ जगदलपुर July 13, 2025
Raigarh Elephants Video : एक साथ सड़क पार करता दिखा 70 हाथियों का दल, कैमरे में कैद हुआ सुंदर नाजारा 
Raigarh Elephants Video : रायगढ़ में सड़क पार करता दिखा 70 हाथियों का दल, कैमरे में कैद हुआ सुन्दर नाजारा
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ July 13, 2025
CG NEWS : खेत की ओर जाने के दौरान करंट के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में शोक 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना सक्ती July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?