Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG : टाइगर रिजर्व के डाग नेरो व सिम्बा ने… आरोपियों को पकड़ने के लिए ढूंढ निकाली सुरंग…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG : टाइगर रिजर्व के डाग नेरो व सिम्बा ने… आरोपियों को पकड़ने के लिए ढूंढ निकाली सुरंग…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/02/19 at 5:01 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

अचानकमार टाइगर रिजर्व के डाग नेरो व सिम्बा की मदद से एक बार फिर आरोपितों को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली है। कवर्धा वनमंडल अंतर्गत लोहारा वन परिक्षेत्र के भठेला टोला में एक मादा तेंदुआ मृत मिली थी। करंट की चपेट में आने से यह घटना हुई। मामले को गंभीरता से लेते जांच कराई गई और आरोपितों को पकड़ने में सफलता मिल गई।

घटना सोमवार 15 फरवरी की है। भठेला टोला परिसर के कक्ष क्रमांक 305 में मादा तेंदुए की लाश मिली थी। जिसे देखकर वनकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन- फानन में इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर अधिकारी मौके पर पहंुचे। इस दौरान ही पता चला कि किसी ने करंट बिछाया था।

- Advertisement -
Ad image

जिसकी चपेट में आने से तेंदुए की मौत हुई है। मामला गंभीर होने के कारण तत्काल जांच के लिए टीम बनाई गई। इसके अलावा अचानकमार टाइगर रिजर्व से मदद मांगी गई। इस पर टाइगर रिजर्व प्रबंधन दोनों स्नेफर डाग नैरो व सिम्बा को साथ लेकर वनकर्मियों को जांच के लिए भेजा।

मौके पर मिले अहम सुराग की मदद से वनमंडल व पुलिस की टीम ने आरोपित के घर दबिश दी। इस दौरान आरोपित के पास से अपराध में उपयोग किए गए सामान प्राप्त हुई। तेंदुआ अनुसूची एक का वन्य प्राणी है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपित हरिचंद पिता सुखराज (26) निवासी झंडी कबीरधाम व सह आरोपिता भुखलू पिता गोपाल बैगा (23) निवासी कौहापानी, जिला कबीरधाम के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों जेल भेज दिया गया।

अब तक 30 से अधिक मामले सुलझा चुके हैं

नेरो व सिम्बा अभी तक 30 से अधिक प्रकरण में आरोपितों को पकड़ने में मदद कर चुके हैं। दोनों को खास देखभाल के साथ टाइगर रिजर्व में ही रखा जाता है। जब जहां आवश्यकता पड़ती है टाइगर रिजर्व प्रबंधन उन्हें भेजता है। बाकी समय में उनकी मदद टाइगर रिजर्व के बैरियर में जांच के लिए ली जाती है।

TAGGED: CGLATESTNEWSUPDATE, GRAND NEWS, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ब्रेकिंग : टीआई समेत 23 आरक्षकों का तबादला… आदेश जारी… देखें सूचि…
Next Article राजधानी रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल की धोखाधड़ी आई सामने… आयुष्मान के मरीजों से भी ऐंठे पैसे…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रासायनिक ज़हर बन रहा पीने का पानी! राजीव नगर में बोरवेल से आ रहा ज़हरीला पानी, फैक्ट्रियों के खिलाफ उबाल
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 12, 2025
CG NEWS: शिक्षा और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता ‘शाला प्रवेश उत्सव’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला! बाल–बाल बचे विधायक, इलाके में मची सनसनी!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: रोजगार मेले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?