Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह पर ठोका मानहानि का केस, अदालत ने जारी किया समन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

बड़ी खबर : अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह पर ठोका मानहानि का केस, अदालत ने जारी किया समन

GrandNews
Last updated: 2021/02/19 at 11:25 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले चल रही राजनीतिक लड़ाई अब कानूनी विवाद में भी तब्दील होती दिख रही है। सूबे की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने होम मिनिस्टर अमित शाह के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। इस केस की सुनवाई करते हुए एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने अमित शाह को 22 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। हालांकि अमित शाह को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी गई है। वह अपने वकील के जरिए भी पक्ष रख सकते हैं।

अभिषेक बनर्जी के वकील संजय बसु ने बताया, ‘स्पेशल कोर्ट ने अमित शाह को व्यक्तिगत या फिर अपने वकील के जरिए 22 फरवरी को 10 बजे पेश होने का आदेश दिया है।’ यह मामला 2018 में एक रैली के दौरान अमित शाह की ओर से अभिषेक बनर्जी पर लगाए गए आरोपों का है। 11 अगस्त 2018 को बीजेपी की युवा स्वाभिमान रैली के दौरान अमित शाह ने ममता बनर्जी के भतीजे पर करप्शन के आरोप लगाए थे।

- Advertisement -
Ad image

अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर मानहानि केस में अमित शाह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर छवि खराब की है। अमित शाह ने कहा था, ‘…नारदा, शारदा, रोज वैली, सिंडिकेट करप्शन, भतीजे का करप्शन। ममता बनर्जी ने लगातार भ्रष्टाचार किए।’ अमित शाह ने कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। इसके अलावा अमित शाह के एक और बयान का अभिषेक बनर्जी ने हवाला दिया है।

- Advertisement -

इस बयान में अमित शाह ने कहा था, ‘बंगाल के गांवों के लोगों क्या आपके गांव तक पैसा पहुंचता है? जोर से बताइए। क्या आपके गांव तक पैसा पहुंचता है? यह कहां चला जाता है? मोदी जी भेजते हैं। आखिर 3,59,000 करोड़ रुपया कहां चला गया? क्या यह भतीजे और सिंडिकेट को गिफ्ट कर दिया गया। या फिर तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।’

- Advertisement -

बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को ही अमित शाह और ममता बनर्जी की रैलियां थीं। इसके अलावा अमित शाह आज भी पश्चिम बंगाल में ही हैं। ममता बनर्जी ने एक रैली में अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा था कि मुझसे मोर्चा से लेने से पहले अमित शाह चाहें तो मेरे भतीजे अभिषेक से मुकाबला कर सकते हैं। अगर उनकी हिम्मत है तो वह अभिषेक बनर्जी के मुकाबले चुनाव लड़कर दिखाएं। ममता बनर्जी और बीजेपी नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी भी 25 फरवरी को पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं।

 

XCheck Digital Badge

TAGGED: #अभिषेक बनर्जी, GRAND NEWS, INDIA, अमित शाह, ग्रैंड न्यूज़, पश्चिम बंगाल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : PCC ने प्रदेश के इन ज़िलों की कार्यकारिणी का किया एलान… जानिए किसे मिली कौन सी ज़िम्मेदारी…
Next Article SUSPEND : गेस्ट हाउस में सीएम को मच्छरों ने काटा, अब इंजीनियर सस्पेंड…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : सुकमा IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, राज्यपाल ने जताया शोक
Chhattisgarh : सुकमा IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, राज्यपाल ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
क्राइम देश June 9, 2025
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Technology June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?