Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : सम्मान होगा…या मिलेगा लाभ… पढ़िए आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : सम्मान होगा…या मिलेगा लाभ… पढ़िए आज का राशिफल

Desk
Last updated: 2021/02/22 at 7:35 AM
Desk
Share
5 Min Read
SHARE

दिनाँक – 22 फरवरी, 2021

मेष – आज तृतीय पराक्रम भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सायं 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। सायं काल 5 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेगा इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ – आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में विजय, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

- Advertisement -

मिथुन – आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

- Advertisement -

कर्क – आज का दिन काफी सृजनात्मक है जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह-शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह – आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है। लेकिन धर्म-आध्यात्म की पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या – आज आपसी वार्ता-व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला – आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नये प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक – माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख-शांत‍ि और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु – आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नये कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर – आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुंभ – आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें।

मीन – आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। आज परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : चित्रकोट वॉटरफॉल में हादसा… दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए युवक की मौत… घंटो बाद मिला शव 
Next Article BIG NEWS : विधानसभा का बजट सत्र आज से… राज्यपाल का होगा अभिभाषण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

उज्जैन। BIG NEWS : उज्जैन की हाटकेश्वर कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 33 साल की नूपुर जाट ने रविवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें पति, सास और ननदों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। नूपुर ने सुसाइड नोट में साफ लिखा – "मैं ज़हर खाकर जान दे रही हूं, अब और नहीं सहा जाता..." अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है और परिवार ने वीडियो व सुसाइड नोट सौंपे हैं। नूपुर के भाई का आरोप है कि पति पिछले कुछ दिनों से घर से गायब था और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद भी चल रहा था। शादी 2021 में हुई थी और दोनों की कोई संतान नहीं थी।
BIG NEWS : महिला ने कैमरे के सामने खाया ज़हर, बोली – अब और नहीं सहा जाता… ससुरालवालों पर गंभीर आरोप
Breaking News Grand News NATIONAL क्राइम देश June 16, 2025
RAIPUR CRIME : ई-रिक्शा में सवार लोगों को बनाते थे निशाना, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 महिलाएं अरेस्ट
RAIPUR CRIME : ई-रिक्शा में सवार लोगों को बनाते थे निशाना, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 महिलाएं अरेस्ट 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 16, 2025
RAIPUR NEWS : स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत, मिठाई खिलाई गई
छत्तीसगढ़ रायपुर June 16, 2025
Model Sheetal murder case : मॉडल शीतल की गला रेत कर हत्या, नहर में मिला शव
Model Sheetal murder case : मॉडल शीतल की गला रेत कर हत्या, नहर में मिला शव
NATIONAL क्राइम June 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?