Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 26 जनवरी के दिन लाल किले के गुंबद पर चढ़ने वाला जसप्रीत गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

26 जनवरी के दिन लाल किले के गुंबद पर चढ़ने वाला जसप्रीत गिरफ्तार

GrandNews
Last updated: 2021/02/22 at 8:55 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर रैली में लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जसप्रीत सिंह ऊर्फ सनी को सोमवार को ही पकड़ा गया है। उस पर आरोप है कि वह 26 जनवरी के दिन लाल किले के गुंबद पर चढ़ा और ऐसा करते वक्त उसके हाथ में स्टील की रॉड थी। आरोपी जसप्रीत (29) पुत्र रघुबीर सिंह दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है।

- Advertisement -

मनिंदर के पीछे खड़ा था जसप्रीत
जसप्रीत वह शख्स है जो पूर्व में गिरफ्तार हुए आरोपी मनिंदर सिंह के पीछे खड़ा था। मनिंदर वही शख्स है जिसका लाल किला पर दो तलवार लहराता वीडियो वायरल हुआ था। अभी हाल ही में उसे भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है और वह भी स्वरूप नगर का ही रहने वाला है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जब लाल किले की प्राचीर पर भीड़ घुस आई थी तब जसप्रीत ही वो शख्स था जो लाल किला के प्राचीर की दोनों तरफ बने गुंबदों में से एक गुंबद पर चढ़ गया था। वह वहां पर स्टील की छड़ को पकड़े हुए इशारे भी कर रहा था।

- Advertisement -

पुलिस ने जारी की और 20 उपद्रवियों की तस्वीरें
ट्रैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी को लाल किला पर हुई हिंसा के मामले में शनिवार को दिल्ली पुलिस ने 20 और उपद्रवियों के फोटो जारी किए। इससे पहले भी पुलिस 200 उपद्रवियों के फोटो जारी कर चुकी है।

- Advertisement -

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेहद वैज्ञानिक जांच और पूरी तरह साफ होने के बाद ही इनके फोटो जारी किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जिन लोगों की पहचान होती जा रही है पुलिस उन तक पहुंच रही है। आरोपियों का पता न चलने की सूरत में उनके फोटो जारी किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद अपराध शाखा की एसआईटी ने मामले की जांच की।

इसके लिए उस दिन के फोटो, वीडियो और सीसीटीवी फुटेज जुटाए गए। इसकी मदद से लगातार आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को 20 नए आरोपियों की पहचान कर उनके फोटो जारी किए गए हैं। इसके लिए पुलिस फेशियल रिकग्निशन, जियो लोकेशन समेत अन्य तरीकों से पहचान कर रही है। वहीं उपद्रवियों के वाहन नंबरों से भी उनकी पहचान करने का  प्रयास किया जा रहा है।

 

Delhi Police have arrested Jaspreet Singh, a resident of Delhi, who climbed up one of the tombs located on both sides of ramparts of Red Fort during Jan 26 violence. He is seen in offensive gesture holding steel tensile installed at Red Fort: Police

(Photo source – Delhi Police) pic.twitter.com/QFxssv0r1r

— ANI (@ANI) February 22, 2021

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article INDvENG: उमेश यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट, आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल
Next Article गाय के गोबर से बनी सीएनजी गैस निकालेगी पेट्रोल-डीजल की हवा, महंगाई से मिलेगी राहत; गौ आयोग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
RAIPUR NEWS : देह व्यापर में शामिल होटल के संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक हो चुकी कुल 8 गिरफ्तारी 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS : मंत्री टंकराम वर्मा का गरियाबंद दौरा 26 को, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?