Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गौठानों के जरिए स्व-सहायता समूह ने स्वावलंबन की एक नई चेतना जगायी है – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

गौठानों के जरिए स्व-सहायता समूह ने स्वावलंबन की एक नई चेतना जगायी है – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

GrandNews
Last updated: 2021/02/22 at 10:48 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आज धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम पथरी में गौठान का निरीक्षण किया और वहां महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित आय मूलक गतिविधियों एवं उनके द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री बघेल और कृषि मंत्री चौबे ने महिला समूह के काम काज की सराहना कर उनकी हौसला अफजाई की।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत गौठान का निर्माण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत बनाने एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए किया जा रहा है, ताकि गांव के लोग स्वावलंबी बन सकें। गौठान आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। यहां संचालित गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणजन जीवन में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्रामीणजन आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्य तिथि के मौके पर आज पथरी में आयोजित पुरखों के सुरता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पथरी गांव के गौठान गए और वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लेने के साथ ही गौठान समिति एवं महिला समूहों के सदस्यों से मुलाकात एवं चर्चा की।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए गोबर के दीये, चप्पल, मशरूम के विभिन्न उत्पाद, बेकरी उत्पाद, साबुन, सेनेटाईजर सहित अन्य सभी उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी लगन और मेहनत की सराहना की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्व सहायता से जुड़ी महिलाओं ने अपने रचनात्मक कार्यों से नई चेतना और स्वावलंबन की अलख जगाई है। स्वसहायता समूहों ने अपने काम काज एवं संव्यवहार से सामाजिक सरोकार को मजबूती दी है। उनका यह प्रयास गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान में संचालित बकरी पालन, सामुदायिक मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, वर्मी खाद निर्माण सहित अन्य गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने गौठान के बाड़ी में सब्जी की खेती का भी मुआयना किया और गौठान परिसर में पीपल का पौधा रोपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती, ग्राम पथरी की सरपंच प्रीति सोनी, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : प्रदेश में मिले 274 नए कोरोना संक्रमित मरीज… 6 मरीजों की मौत…
Next Article पण्डरी हाट बाजार में लगी छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग की भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी , बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?