Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : न्यायधानी में चर्चित हत्याकांड के आरोपी ने गवाह को मार डाला… जेल से छूटकर गवाह की हत्या से फैली सनसनी… गिरफ्तार…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

BIG NEWS : न्यायधानी में चर्चित हत्याकांड के आरोपी ने गवाह को मार डाला… जेल से छूटकर गवाह की हत्या से फैली सनसनी… गिरफ्तार…

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/24 at 12:08 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

बिलासपुर। बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। शहर के चर्चित कुंदन सिंह ठाकुर हत्याकांड के आरोपी गणेश तिवारी ने जेल से छूटकर मामले के गवाह जितेंद्र राव की हत्या कर दी है। हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी पसर गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक थाना सिरगिट्टी में चाकु मार कर हत्या करने वाला आरोपी घटना के बाद भागने के प्रयास में पुलिस हिरासत में है। घटना के एक घण्टे के भीतर ही सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। पूर्व में हत्या के मामले में ही आजीवन कारावास की सजा पूरी कर के आरोपी आया था। मृतक से पूर्व से आरोपी की रंजिश थी।

मृतक जितेंद्र राव पिता रामायण राव निवासी अन्नपूर्णा कालोनी सिरगिट्टी का आरोपी गणेश तिवारी पिता नत्थूलाल तिवारी उम्र 36 वर्ष निवासी नजर लाल पारा सिरगिट्टी से आज शाम 05.00 बजे पुराने विवाद पर पुनः वाद विवाद हुआ, जिस पर आरोपी द्वारा पान दुकान में ही रखे चाकुनुमा हथियार से मृतक के पेट और जांघ में वार किया था जिसे परिवार वालो के द्वारा सिम्स ले जाया गया वह पर उसकी मृत्यु हो गयी।

कुछ सालों पहले बिलासपुर में कुंदन सिंह ठाकुर की हत्या कर दी गयी थी। तब का यह बहुत चर्चित मामला था। इसी मामले के आरोपी गणेश तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

इस मामले में पान ठेला चलाने वाले जितेंद्र राव भी गवाह थे। मामले की सुनवाई के दौरान गवाह जितेंद्र राव ने अदालत में गवाही दी थी। आरोपी गणेश तिवारी गवाह जितेंद्र राव की गवाही देने से नाराज था।

आरोपी पूर्व में तोरवा थाना के 302 के मामले में कारावास से सजा पूरा कर वापस आया था। हत्या के बाद रेलवे स्टेशन की ओर भाग रहे आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने हिरासत में लिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG हादसा ब्रेकिंग : 1 की मौत, 1 लापता… नहर में जा गिरी कार… एक दोस्त का मिला शव… दूसरा लापता… जाँच में जुटी पुलिस
Next Article बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों के लोगों को दिल्ली में एंट्री तभी… जब कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होगी
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CRIME NEWS: जिला केसीजी पुलिस टीम की धोखाधड़ी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 25, 2025
CGNEWS: शिक्षा का उत्सव,सपनों की उड़ान : कांसाबेल में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में हुई शामिल विधायक गोमती साय
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 25, 2025
CRIME NEWS: अवैध शराब पर सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 110 लीटर महुआ शराब जब्त
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 25, 2025
balcony Accident: पालघर की 12वीं मंज़िल से गिरी मासूम अन्विका, CCTV में कैद हुआ हादसा – मां की एक चूक ले गई बच्ची की जान! मौके पर दर्दनाक मौत
Grand News Mumbai VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ दुर्घटना महाराष्ट्र July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?