Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : जेल तोड़कर भागे 400 कैदी… जमकर हुई गोलीबारी… मारे गए 25 लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइम

बड़ी खबर : जेल तोड़कर भागे 400 कैदी… जमकर हुई गोलीबारी… मारे गए 25 लोग

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/27 at 12:14 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
कुख्यात बदमाश जोसेफ हेक्टर जेल से भागने के दौरान मारा गयाइक्वाडोर के जेल में हुई हिंसा में मारे गए 62 कैदी

 

- Advertisement -
Ad image

नई दिल्ली। हैती की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस के उत्तर पूर्व में स्थित क्रूआ दि बूके सिविल जेल में गुरुवार को कैदियों के भागने की घटना सामने आई। इसे लेकर हैती की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि जेल से 400 से ज्यादा कैदी फरार हो गए हैं। वहीं, इन्हें रोकने के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में जेल निदेशक समेत 25 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि घटना के वक्त जेल में 1542 कैदी थे।

इस जेल का निर्माण 2012 में कनाडा ने कराया था। वर्ष 2014 में इसी जेल से 300 से अधिक कैदी फरार हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि अपराधी अर्नेल जोसेफ को मुक्त कराने के लिए गिरोह के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के आरोप में 2019 में जोसेफ को गिरफ्तार किया गया था। जेल से फरार होने के बाद वह मोटरसाइकिल से भाग रहा था लेकिन पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

कुख्यात बदमाश जोसेफ हेक्टर जेल से भागने के दौरान मारा गया

अधिकारियों ने कहा है कि 60 कैदियों को पकड़ लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है। जेल से कैदी कैसे फरार हुए इस घटना की जांच के लिए आयोग का गठन किया गया है। गोलीबारी की घटना में जेल निदेशक पॉल जोसेफ हेक्टर की भी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कैदियों के फरार होने से पहले बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों को जेल के सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाते देखा था। गोलीबारी शुरू होने के काफी देर बाद तक जेल के अंदर गोलियों की आवाजें सुनायी देती रहीं।

इक्वाडोर के जेल में हुई हिंसा में मारे गए 62 कैदी

हैती के राष्ट्रपति जोवेलेन मोइस ने शुक्रवार को ट्वीट कर कैदियों के भागने और गोलीबारी की घटना की निंदा की और लोगों से धैर्य बनाए रखने को कहा। गौरतलब है कि इससे पहले, इक्वाडोर की तीन जेलों में प्रतिद्वंद्वी गैंग्स और जेल से भागने के प्रयास के चलते दंगे हो गए। इसमें 62 कैदी मारे गए। बताया गया कि दो गैंग्स हिरासत केंद्रों के भीतर आपराधिक नेतृत्व हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिली और अधिकारियों ने हथियारों की खोज शुरू की। इसी दौरान जेल में हिंसा भड़क उठी।

TAGGED: गोलीबारी, भागे 400 कैदी, मारे गए 25 लोग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बेमेतरा एसपी ने ली पुलिस जवानों का जनरल परेड
Next Article नाबालिग को बहला फुसलाकर, भगा ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,मामला चँदनु चौकी का
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?